- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- ओएफके पहुँचे एमजीएस ने प्रोडक्शन का...
जबलपुर: ओएफके पहुँचे एमजीएस ने प्रोडक्शन का जायजा लिया

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।
आयुध निर्माणी खमरिया में दिल्ली से पहुँचे एमजीएस लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला, उत्तम युद्ध सेवा मेडल ने मॉडर्नाइजेशन में किए गए कार्यों को देखकर हैरानी जताई। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बेहद कम वक्त में भरपूर अपग्रेडेशन के लिए प्रबंधन की सराहना भी की। 125 एमएम मैंगो प्रोजेक्ट पर उनका सबसे ज्यादा फोकस रहा। उन्होंने सबसे ज्यादा समय भी इसी सेक्शन को दिया। इस दौरान निर्माणी के महाप्रबंधक एमएन हालदार ने उन्हें प्राेडक्शन की मौजूदा स्थिति की जानकारी प्रदान की। श्री औजला ने इसके पश्चात फिलिंग अनुभाग 3 और 5 का दौरा किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक विकास पुरवार, आरके गुप्ता, एसएस सलाठिया, आरकेपी सिन्हा और निर्माणी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Created On :   23 Sept 2023 2:25 PM IST
Next Story












