इंडो-रशिया आर्ट एग्जीबिशन: जबलपुर की अनुष्का मेहरोत्रा की पेंटिंग्स ने बटोरी वाहवाही, गोंड आर्ट की अनूठी शैली से कराया रूबरू

जबलपुर की अनुष्का मेहरोत्रा की पेंटिंग्स ने बटोरी वाहवाही, गोंड आर्ट की अनूठी शैली से कराया रूबरू
  • रशियन एम्बेसी में आयोजित 9 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में 20 रूसी और 25 भारतीय कलाकारों ने लिया हिस्सा
  • पद्मश्री शहनाज हुसैन और भारत आर्ट कॉन्क्लेव के सीईओ ने की सराहना।

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। रंगों और कला की दुनिया में जबलपुर की एक बेटी ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का मान बढ़ाया है। राजधानी दिल्ली स्थित रशियन एम्बेसी में आयोजित प्रतिष्ठित 'इंडो-रशिया आर्ट एग्जीबिशन' में शहर की उभरती आर्टिस्ट अनुष्का मेहरोत्रा की पेंटिंग्स को खासी सराहना मिली है। उनकी कला ने न केवल विदेशी मेहमानों का ध्यान खींचा, बल्कि देश के दिग्गजों से भी खूब वाहवाही बटोरी।

रशियन एम्बेसी में चुनी गईं कृतियां

रशियन एम्बेसी में 9 दिनों तक चली इस भव्य अंतरराष्ट्रीय आर्ट एग्जीबिशन में भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक और कलात्मक संवाद देखने को मिला। इस प्रतिष्ठित प्रदर्शनी में कुल 20 रूसी कलाकारों के साथ देश भर से केवल 25 चुनिंदा कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिला था, जिसमें जबलपुर की अनुष्का मेहरोत्रा भी शामिल थीं।

पद्मश्री शहनाज हुसैन ने की सराहना

प्रदर्शनी के दौरान प्रख्यात उद्यमी एवं पद्मश्री सेलिब्रिटी शहनाज हुसैन और भारत आर्ट कॉन्क्लेव के सीईओ ने अनुष्का की पेंटिंग्स का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अनुष्का की कला कौशल और उनकी तूलिका के जादू की खुले तौर पर प्रशंसा की।

गोंड आर्ट के प्रति जागरूकता फैलाना है उद्देश्य

अपनी इस सफलता और कला यात्रा को लेकर अनुष्का बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही पेंटिंग करने का गहरा शौक रहा है। वह मुख्य रूप से भारतीय लोक कला (Indian Folk Art) पर काम करती हैं। उनका मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की पारंपरिक 'गोंड आर्ट' के प्रति लोगों को जागरूक करना है। एग्जीबिशन में उन्होंने विशेष रूप से मां दुर्गा की गोंड आर्ट शैली में निर्मित एक अद्भुत पेंटिंग समेत कई अन्य विशेष कृतियों को डिस्प्ले किया, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा।

प्रतिष्ठित परिवार से रखती हैं ताल्लुक

कलाकार अनुष्का मेहरोत्रा जबलपुर के शक्तिनगर की रहने वाली हैं। उनके पिता संजय मेहरोत्रा एक जाने-माने पुरातत्वविद (Archaeologist) एवं इतिहासकार हैं, जबकि उनकी माता डॉ. रचना शर्मा मेहरोत्रा विधि प्रकोष्ठ में सहायक संचालक के पद पर कार्यरत हैं। परिवार के सांस्कृतिक और बौद्धिक परिवेश ने अनुष्का की कला को निखारने में अहम भूमिका निभाई है।

Created On :  

Tags

Next Story