श्रावण मास: मंदिरों एवं घरों में रुद्राभिषेक के साथ होंगे अनुष्ठान, गूँजेंगे जयकारे

श्रावण मास: मंदिरों एवं घरों में रुद्राभिषेक के साथ होंगे अनुष्ठान, गूँजेंगे जयकारे
पहले सोमवार पर आज हाेगी शिव आराधना

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

श्रावण मास का पहला सोमवार आज पड़ रहा है। दो माह के श्रावण मास के दौरान 8 सोमवार पड़ेेंगे। भगवान भोलेनाथ के पूजन के लिए सोमवार का विशेष महत्व है। इसलिए आज शिव मंदिरों सहित घरों में रुद्राभिषेक एवं विविध अनुष्ठान होंगे। मंदिराें में सुबह से ही जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालु पहुँचेंगे। पहले सोमवार को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियाँ की गई हैं।

भगवा काँवड़ यात्रा निकली

हिन्दू सेवा परिषद् के तत्वावधान में रविवार को गौरीघाट से भगवा काँवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा के पूर्व काँवड़ियों ने माँ नर्मदा का पूजन किया। इसके बाद अपनी-अपनी काँवड़ में जल लेकर पैदल निकले। बारिश की बौछारों के बीच काँवड़ियों में गजब का उत्साह दिखा। हर-हर महादेव के जयघोष गूँजते रहे। विभिन्न मार्गों से होते हुए काँवड़िए गुप्तेश्वर स्थित स्वयंभू सिद्धपीठ महादेव मंदिर पहुँचे, जहाँ भगवान भोलेनाथ का नर्मदा जल से अभिषेक किया गया। यात्रा में अतुल जेसवानी, सौरभ जैन, नितिन सोनीपाली, गौरव साहू, दीपक विश्वकर्मा, अनिल कुशवाहा, उमेश रजक, रवि कुशवाहा, अभिषेक अहिरवार सहित अन्य शामिल थे।

श्रीराम काँवड़ यात्रा आज

आज सोमवार को शीतला माई मंदिर से दोपहर 12 बजे श्री राम काँवड़ यात्रा निकाली जाएगी। उपस्थिति की अपील कृष्णकांति सुरेश पांडेय, मंजू शिवप्रसाद दुबे, मनोरमा अशोक दुबे आदि ने की है।

Created On :   10 July 2023 10:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story