अभी तक करीब तीन लाख मीट्रिक टन की गेहूँ खरीदी

अभी तक करीब तीन लाख मीट्रिक टन की गेहूँ खरीदी
20 मई तक होनी है तुलाई

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

समर्थन मूल्य पर जिले में गेहूँ की खरीदी की जा रही है। इसके लिए 138 केन्द्र बनाए गए हैं। अभी तक करीब तीन लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की गई है जो कि लक्ष्य से करीब पचास हजार मीट्रिक टन कम है। यही स्थिति रही तो इस वर्ष लक्ष्य से कम खरीदी होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गेहूँ की खरीदी के अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं। गेहूँ की तुलाई 20 मई तक की जानी है। बताया जाता है कि इस वर्ष किसानों को मार्केट में अच्छे दाम मिलने के कारण समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्रों में अपनी फसल बेचने के लिए नहीं पहुँचे। इसके कारण इस बार लक्ष्य से कम खरीदी होने की संभावना है। जिला सूचना अधिकारी आशीष शुक्ला ने बताया कि जिले में गेहूँ खरीदी के लिए 138 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 129 केंद्रों के द्वारा 27950 किसानों से 3057160 क्विंटल गेहूँ की खरीद की गई है। वहीं चना, मसूर और सरसों की खरीदी के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं।

Created On :   17 May 2023 10:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story