- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- स्टार्टअप्स मेंटरशिप...
Jabalpur News: स्टार्टअप्स मेंटरशिप प्रोग्राम-जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और उन्हें सही दिशा दिखाने के लिए एक बेहद अनोखा और व्यवहारिक मेंटरशिप प्रोग्राम शुरु कर रहा है। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य नए उद्यमियों को सीधे अनुभवी और सफल उद्योगपतियों से जोड़ना है।
एक दिन की लाईव मेंटरशिप: इस अनूठी पहल के तहत जबलपुर के नए स्टार्टअप्स को एक पूरे दिन के लिए शहर के प्रतिष्ठित और स्थापित बिजनेस लीडर (मेंटर) के साथ रहने का मौका मिलेगा।
ऑन-फील्ड लर्निंग: स्टार्टअप्स फाउंडर पूरे दिन अपने मेंटर की दिनचर्या को करीब से देखेंगे। वे यह समझ सकेंगे कि बड़े बिजनेस के फेसले कैसे लिए जाते हैं, टीम को कैसे मैनेज किया जाता है और रोजमर्रा की चुनौतियों का सामना कैसे किया जाता है।
यदि आप इस मेंटरशिप प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहते हैं या अपने स्टार्टअप के लिए आवेदन करना चाहता हैं, तो आप जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यालय से सीधे संपर्क कर पंजीकरण की प्रक्रिया और तारीखों की जानकारी ले सकते हैं।
जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष श्री प्रेम दुबे, कमल ग्रोवर, राधेश्याम अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अजय बख्तावर, पंकज महेश्वरी, बलदीप मैनी, मुकेश अग्रवाल (बंसाला), रजनीश त्रिवेदी, शशिकांत पांडेय, जुगल तिवारी, उमेश ग्रावकर, आदि ने आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस प्रोग्राम से जुड़ने के लिए कार्यालय में संपर्क करें।
Created On :   2 Aug 2026 7:43 PM IST











