Jabalpur News: दृष्टिबाधितों को राह दिखाने वाली टैक्टाइल पेविंग कई जगह से गायब

दृष्टिबाधितों को राह दिखाने वाली टैक्टाइल पेविंग कई जगह से गायब
रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर 6 पर ज्यादा दिक्कतें, दिव्यांगों को हो रही परेशानी

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर 1 से लेकर 6 तक दृष्टिबाधितों के लिए टैक्टाइल पेविंग (टाइलें) लगाई गई हैं। इन टाइल के सहारे नेत्रहीन दिव्यांग ट्रेन या फिर प्लेटफाॅर्म पर कहीं भी जा सकते हैं। एक तरह से दिव्यांगों के लिए यह राह दिखाने का काम करती हैं। ये टाइलें प्लेटफाॅर्म नंबर 6 के साथ ही एक से भी कई जगह से गायब हो गई हैं। कुछ उखड़कर यहां-वहां बिखरी हैं। दृष्टिबाधितों को इसके कारण परेशानी हो रही है।

वे कुछ दूरी तक तो चले जाते हैं लेकिन बीच में जहां टैक्टाइल नहीं है वहां जाकर वे रुक जाते हैं। यही कारण है कि उन्हें फिर सहारे की जरूरत होती है। रेलवे के अधिकारियों ने दृष्टिबाधितों को सुविधा देने लाखों रुपए से यह काम तो करा दिया लेकिन अब जब यह उखड़ गई हैं तो ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जबलपुर के साथ ही सतना, कटनी और अन्य स्टेशनों पर भी यह काम कराया गया है। जानकारी के अनुसार एक प्लेटफाॅर्म पर 7 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किये गये हैं। इसी तरह ब्रेल साइनेज भी लगाये गये हैं ताकि दृष्टिबाधित दिव्यांग प्रवेश, निकास गेट, लिफ्ट, एस्केलेटर, फुट ओवरब्रिज, पेयजल के साथ ही बुकिंग खिड़की तक आसानी से पहुंच सकें लेकिन इनकी स्थिति भी ठीक नहीं है। रेलवे के अधिकारियों और स्टेशन पर तैनात जिम्मेदारों का इस तरफ ध्यान ही नहीं है।

Created On :   3 Aug 2026 5:33 PM IST

Tags

Next Story