जबलपुर न्यूज: जबलपुर में यातायात पुलिस का सख्त अभियान:

20 कारों से हटवाई काली फिल्म, हूटर निकालकर किए चालान

डिजिटल डेस्क जबलपुर। शहर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 20 कारों में लगी अवैध काली फिल्म हटवाई गई, वहीं कई वाहनों से नियम विरुद्ध लगे हूटर निकलवाकर चालानी कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने यह अभियान रामपुर चौक, गोरखपुर बाजार, मोटर स्टैंड और त्रिपुरी चौक सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर चलाया। इस दौरान वाहनों की सघन जांच की गई और मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान बनाए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध काली फिल्म और अनधिकृत हूटर का उपयोग नियमों के विरुद्ध है। ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के अवैध उपकरण या काली फिल्म का उपयोग न करे |


Created On :   4 Aug 2026 9:10 PM IST

Tags

Next Story