मानसून की दस्तक के साथ पौने दो इंच बरसे बादल

मानसून की दस्तक के साथ पौने दो इंच बरसे बादल
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को पूरे मध्यप्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है।

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

मानसून अब मण्डला, सिवनी के बाद जबलपुर सहित पूरे प्रदेश में छा गया है। रविवार को शहर में मानसून ने दस्तक के साथ पौने दो इंच बारिश की सौगात दी। बड़ी बेसब्री से मानसून सक्रिय होने का इंतजार किया जा रहा था। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को पूरे मध्यप्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून कल ही आ गया था, इसकी रफ्तार काफी तेज रही इस वजह से रविवार को यह प्रदेशभर में छा गया है। अगले 2 दिन जबलपुर सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। शाम को हुई बारिश से शहर में मौसम सुहाना हो गया। शाम को कुछ देर तक तेज बारिश हुई तो उसके बाद इसकी रफ्तार थमकर रिमझिम हो गई। रात तक शहर में 43.8 एमएम यानी पौने दो इंच बारिश हो चुकी थी और हल्की बारिश का दौर जारी रहा।

52 से 55 इंच तक गिरता है पानी

मानसून का सीजन एक जून से 30 सितंबर तक रहता है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में 52 से 55 इंच तक बरसात दर्ज होती है। किसी वर्ष बारिश का आँकड़ा औसत के करीब पहुँचता है तो कभी उससे नीचे रहता है।

Created On :   26 Jun 2023 7:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story