- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- ककरहटी
- /
- ककरहटी में निकाला गया ईद...
ककरहटी: ककरहटी में निकाला गया ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

डिजिटल डेस्क, ककरहटी नि.प्र.। ककरहटी में भी बड़े ही शान-ओ-शौकत और अकीदत के साथ ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस का आगाज रजा मस्जिद चौक से नारे तकबीर नारे रिसालत के नारों की गूंज के साथ किया गया। जुलूस पैदल मार्च करते हुए गुनौर पन्ना मुख्य सडक़ मार्ग से होकर घूमते हुए वापस रजा मस्जिद चौक में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जुलूस में शामिल राजू सौदागर के द्वारा नातिया कलाम पेश किए गए। वहीं जुलूस में शामिल बुजुर्ग, युवक व बच्चों ने इस्लामिक झंडो को लहराते हुए सरकार की आमद का जश्न मनाया। जुलूस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था हेतु चौकी प्रभारी गिरजा प्रसाद बाजपेई एवं पुलिस स्टाफ बल मौके पर उपस्थित रहे।
Created On :   30 Sept 2023 3:54 PM IST
Next Story












