- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- ककरहटी
- /
- अनंत चर्तुदशी पर श्री हरी विष्णु की...
ककरहटी: अनंत चर्तुदशी पर श्री हरी विष्णु की निकली शोभायात्रा

डिजिटल डेस्क, ककरहटी नि.प्र.। ककरहटी कस्बे के पाण्डेय मोहल्ला में श्री हरी विष्णु का प्राचीन चतुर्भुज मंदिर है अनंत चर्तुदर्शी जो कि श्री भगवान हरी विष्णु पूजा अर्चना विशेष दिवस है। अनंत चर्तुदशी पर हर वर्ष भगवान चतुर्भुज की शोभायात्रा निकाली जाती है परंम्परा के अनुसार इस वर्ष भी भव्यता के साथ शोभायात्रा आयोजन श्रद्धालुओ द्वारा निकाली गई। विमान भगवान चतुर्भुज की प्रतिमाओ को विराजमन कर पूजा अर्चना की आरती की गई। शोभायात्रा प्रारंभ होने के साथ श्रद्धालुगण डीजे एवं बैण्ड-बाजो के साथ नाचते एवं भजन करते हुए उत्साहित थे। श्रद्धालुओ द्वारा शोभायात्रा मार्ग के दौरान जगह-जगह आरती उतारी गई शोभायात्रा का समापन मंदिर पहुंचने पर सम्पन्न हुआ।
Created On :   30 Sept 2023 3:34 PM IST
Next Story












