मंडला न्यूज: नर्मदा के ऊपरी जिले में हुई बारिश के चलते मंडला में नर्मदा का जलस्तर वार्निंग लेबल से ऊपर पहुंचा

नर्मदा के ऊपरी जिले में हुई बारिश के चलते मंडला में नर्मदा का जलस्तर वार्निंग लेबल से ऊपर पहुंचा
कान्हा मंडला रोड बंजर नदी, रामनगर मंडला रोड नर्मदा नदी के ऊफान पर होने के कारण बंद रहा।

डिजिटल डेस्क मंडला |पिछले 24 घंटे में जिले में हुई 59.3 मिमी बारिश और नर्मदा के ऊपरी जिले में हुई बारिश के चलते मंडला में नर्मदा का जलस्तर वार्निंग लेबल से ऊपर पहुंचा गया है। नर्मदा का वार्निंग लेबल समुद्र तल से 437 मीटर है, जबकि दोपहर 3 बजे नर्मदा का जलस्तर 438.35 मीटर पहुंच गया था। नर्मदा का डेंजर लेबल 438. 80 मीटर है। इसके अलावा बंजर, बुढनेर, हालोन, नगरार, सुरपन समेत अन्य नदियां भी उफान पर हैं, जिससे जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर आवागमन प्रभाावित हुआ है। मंडला-डिडौरी रोड में मोहनिया पटपरा के पास निर्माणाधीन नाला के कारण रोड बंद रहा है। इसके अलावा कान्हा मंडला रोड बंजर नदी, रामनगर मंडला रोड नर्मदा नदी के ऊफान पर होने के कारण बंद रहा। प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए नदी-नालों पर वैरीकेटिंग कराई है। जिससे कोई अप्रिय स्थिति नहीं बने। इसके अलावा जगह-जगह पुलिस और अन्य विभागों के कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।


Created On :   9 Aug 2026 3:39 PM IST

Tags

Next Story