मुंबई: ताड़देव में डिलीवरी बॉय के विरोध में सड़कों पर उतरे नागरिक, मंत्री लोढ़ा ने लिया संज्ञान!

ताड़देव में डिलीवरी बॉय के विरोध में सड़कों पर उतरे नागरिक, मंत्री लोढ़ा ने लिया संज्ञान!
  • डिलीवरी बॉय के खिलाफ हो रहे आंदोलन
  • कैबिनेट मंत्री लोढ़ा ने लिया संज्ञान!
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ताड़देव इलाके के तुलसी मार्ग पर आर्य नगर, जनता नगर के स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों के डिलीवरी बॉय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि यहां रातभर 100 से अधिक बाइकर्स के चलने के कारण स्थानीय निवासियों को रोजाना तेज शोर, वन वे में तेज गाड़ी चलाना ,आने जाने वाली महिला और लड़कियों पर कमेंट करना जारी है जिसे तुरंत रोकना चाहिए। लोगों ने कई बार पुलिस में शिकायत की लेकिन कई समाधान कारक जवाब नहीं मिला तब उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।

कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने 31 मार्च की रात को इलाके का दौरा किया और पूरे मामले की जानकारी ली।मीडिया से बात करते हुए मंत्री लोढ़ा ने कहा, ''मैंने यहां के नागरिकों से स्थायी समाधान की मांग की है और उन्हें उम्मीद है कि पुलिस उनका सहयोग करेगी। इसीलिए मैंने यहां का दौरा किया है। यह मेरा निर्वाचन क्षेत्र है। यहां के लोगों की वजह से विधायक हूं, इसलिए उन्हें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, यह मेरी जिम्मेदारी है।'' स्थानीय विधायक के तौर पर मंगल प्रभात लोढ़ा ने भी नागरिकों के पक्ष में आंदोलन का समर्थन किया।जोनल डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। अधिकारी को जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Created On :   1 April 2024 4:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story