- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- कोल्हापुर विधायक से लड़की बन गंदी...
कोल्हापुर विधायक से लड़की बन गंदी बात करनेवाला निकला लड़का, ठाणे पुलिस के चढ़ा हत्थे

- अश्लील वीडियो भेज मांगे थे 10 लाख रुपए
- लड़की बन गंदी बात करनेवाला निकला लड़का
- कोल्हापुर विधायक से लड़की बन गंदी बात की थी
- हनी ट्रैप का नहीं, रंगदारी का मामला
Thane News. ठाणे में रहने वाले कोल्हापुर जिले की चंदगड विधानसभा से निर्दलीय विधायक शिवाजीराव पाटील को अश्लील वीडियो भेजकर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले मोहन ज्योतिबा पवार को ठाणे शहर पुलिस ने रविवार को कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया। विधायक के साथ लड़की बन कर गंदी बात करनेवाला ज्योतिबा हकीकत में लड़का है। विधायक ने 9 अक्टूबर को चितलसर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस उपायुक्त परिमंडल-5 प्रशांत कदम ने सोमवार को बताया कि पाटील ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात महिला उन्हें व्हॉट्सएप पर अलग-अलग नंबर से अश्लील फोटो- वीडियो भेज और चैटिंग कर उनसे 5 से 10 लाख रुपए मांग रही है। उन्होंने महिला का नंबर दो बार ब्लॉक किया। इसके बाद भी कथित महिला अन्य नंबर से उन्हें मैसेज भेज रही थी। विज्ञान से स्नातक ज्योतिबा अन्य लोगों से भी बात करता था। पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े -दिल की बीमारी, स्ट्रोक और मधुमेह दुनियाभर में मौतों और दिव्यांगता की बड़ी वजह, शोध ने चौंकाया
मोबाइल की लोकेशन से आरोपी तक पहुंची पुलिस
चितलसर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील वरुडे ने जांच के लिए टीम बनाई थी। साइबर पुलिस की मदद से उन्होंने आरोपी की तलाश शुरू की। जिस नंबर से विधायक को मैसेज भेजे गए थे, उसकी जांच की गई तो पता चला कि आरोपी की लोकेशन कोल्हापुर है। इसके बाद 11 अक्टूबर को सहायक पुलिस निरीक्षक अनिल शिरोले सहित तीन पुलिसकर्मियों की टीम कोल्हापुर गई।
15 तक पुलिस हिरासत
12 अक्टूबर को पुलिस ने कोल्हापुर के नांडीदुर्ग से मोहन (26) को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय ने 15 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में दिया है। पुलिस उपायुक्त कदम ने बताया कि आरोपी चंदगड विधानसभा क्षेत्र का ही निवासी है। वह विधायक के घर गया था और वहीं से उनका नंबर लिया था। इसके बाद उसने पूजा पवार के नाम से व्हॉट्सएप संदेश भेज विधायक से नौकरी दिलाने का अनुरोध किया।
यह भी पढ़े -गाजा शांति शिखर सम्मेलन से पहले हमास ने छोड़े 21 इजरायली बंधक, ब्रिटेन के पीएम का बड़ा रिएक्शन
हनी ट्रैप का नहीं, रंगदारी का मामला
उपायुक्त कदम ने कहा कि आरोपी ने पूजा पवार बनकर विधायक के साथ अश्लील चैट की थी। विधायक ने असली पहचान जानने के लिए उसका आधारकार्ड मांगा था। आरोपी ने अपनी बहन का आधारकार्ड विधायक को व्हॉट्सएप के जरिए भेजा था। इसलिए यह हनी ट्रैप नहीं, रंगदारी का मामला है।
Created On :   13 Oct 2025 9:25 PM IST