- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- सांसद संजय राऊत ने भाजपा विधायक...
सांसद संजय राऊत ने भाजपा विधायक नितेश राणे पर दायर किया मानहानि मुकदमा

डिजिटल डेस्क, मुंबई. कणकवली से भाजपा विधायक नितेश राणे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शिवसेना (उद्धव गुट) के राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने नितेश के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। शिवड़ी कोर्ट में इस पर 4 जुलाई को सुनवाई होगी। अर्से से राऊत और राणे के बीच जुबानी जंग चल रही है। दोनों एक दूसरे पर कटाक्ष करते रहते हैं। राऊत पहले भी केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके बेटों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर चुके हैं। हाल ही में नितेश ने कहा था कि महाराष्ट्र की जनता नहीं जानती है कि औरंगजेब से प्यार कौन करता है? संजय राऊत उन्हें कब जवाब देंगे? केंद्रीय मंत्री राणे के बेटे नितेश ने कहा कि अदालत का समन मिलेगा, तब जवाब देंगे।
Created On :   12 Jun 2023 3:11 PM IST
Next Story











