Mumbai News: आपदा प्रभावित किसानों को मदद करने 3 हजार 258 करोड़ मंजूर

आपदा प्रभावित किसानों को मदद करने 3 हजार 258 करोड़ मंजूर
पालघर, ठाणे, नाशिक, नागपुर समेत 23 जिलों से प्रभावितों को मिलेगा लाभ

Mumbai News प्रदेश सरकार ने सितंबर 2025 में अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण फसलों का हुए नुकसान के लिए 3 हजार 258 करोड़ 56 लाख 47 हजार रुपए निधि वितरित करने को मंजूरी प्रदान की है। इससे आपदा प्रभावित पांच संभागों के 23 जिलों के 33 लाख 65 हजार 544 किसानों को मदद मिल सकेगी।इसमें ठाणे, पालघर, पुणे, नागपुर, अकोला, अमरावती, नाशिक, धुलिया, नंदूरबार, अहिल्यानगर समेत अन्य जिलों का समावेश है। शनिवार को राज्य के राजस्व विभाग ने इस बारे में शासनादेश जारी किया है।

आपदा प्रभावित लाभार्थी किसानों को डीबीटी पोर्टल के जरिए बैंक खातों में मदद निधि उपलब्ध कराई जाएगी। मदद राशि वितरित करने के बाद लाभार्थियों की सूची संबंधित जिले की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। सरकार ने जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि मदद राशि की निधि से बैंक कर्ज खाते और अन्य बकाया वसूली के लिए ट्रान्सफर नहीं करने पाए।


Created On :   18 Oct 2025 7:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story