- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- आपदा प्रभावितों को 73 करोड़ 54 लाख...
Mumbai News: आपदा प्रभावितों को 73 करोड़ 54 लाख रुपए की मदद, नागपुर- वर्धा- चंद्रपुर और हिंगोली के किसानों को मिल सकेगा लाभ

- नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर और पुणे संभाग के पांच जिलों में बेमौसम बारिश और अतिवृष्टि
- नागपुर- वर्धा- चंद्रपुर और हिंगोली के किसानों को मिल सकेगा लाभ
Mumbai News. प्रदेश सरकार ने जून से अगस्त 2025 के बीच नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर और पुणे संभाग के पांच जिलों में बेमौसम बारिश और अतिवृष्टि के कारण फसलों का हुए नुकसान के लिए 73 करोड़ 54 लाख 3 हजार रुपए की मदद राशि मंजूर की है। इससे नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर और हिंगोली और सोलापुर जिले के आपदा प्रभावित 84 हजार 346 किसानों को फसलों का हुए नुकसान के लिए प्रचलित नियमों के अनुसार मदद मिल सकेगी। शुक्रवार को राज्य के मदद व पुनर्वसन विभाग ने इस बारे में शासनादेश जारी किया है। सरकार ने जून 2025 में कोंकण अंचल के रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले में अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण फसलों का हुई क्षति के लिए 37 लाख 40 हजार रुपए मंजूर किया है। आपदा प्रभावित पात्र किसानों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से मदद राशि उपलब्ध कराया जाएगा।
Created On :   12 Sept 2025 9:42 PM IST