- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- वंचित ने कांग्रेस गठबंधन में 5...
Mumbai News: वंचित ने कांग्रेस गठबंधन में 5 सीटों पर साथी दलों के खिलाफ उतारे उम्मीदवार, होगा मैत्रीपूर्ण मुकाबला

- पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारने और इन सीटों पर मैत्रीपूर्ण मुकाबला करने का निर्णय
- 5 सीटों पर साथी दलों के खिलाफ उतारे उम्मीदवार, होगा मैत्रीपूर्ण मुकाबला
Mumbai News. प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन आघाड़ी ने कांग्रेस समेत गठबंधन के अन्य मित्र दलों की कुल पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारने और इन सीटों पर मैत्रीपूर्ण मुकाबला करने का निर्णय लिया है। मुंबई कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि फैसला गठबंधन के लिए कुछ हद तक असुविधाजनक जरूर माना जा रहा है, लेकिन कांग्रेस ने वंचित के निर्णय का सम्मान करने की बात कही है। जिस प्रकार सीट बंटवारे के दौरान वंचित बहुजन आघाड़ी की मांगों का सम्मान किया गया था, उसी तरह इस बार भी किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन पांच सीटों को छोड़कर बाकी सभी स्थानों पर गठबंधन के दल एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। इन पांच सीटों में से एक सीट रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (गवई गुट) को, एक सीट राष्ट्रीय समाज पक्ष को जबकि शेष तीन सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
सीटों का विवरण इस प्रकार है
वार्ड 133 – राष्ट्रीय समाज पक्ष
वार्ड 125 – रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (गवई)
वार्ड 116 – कांग्रेस
वार्ड 140 – कांग्रेस
वार्ड 181 – कांग्रेस
Created On :   2 Jan 2026 9:37 PM IST









