BMC Election 2026: CM देवेंद्र फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, इस समुदाय से बनेगा बीएमसी महापौर, राजनीति खींचतान हुई तेज

CM देवेंद्र फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, इस समुदाय से बनेगा बीएमसी महापौर, राजनीति खींचतान हुई तेज
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि मुंबई का अगला महापौर सत्तारूढ़ महायुति पार्टी से होगा, जो हिंदू व मराठी हो सकता है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव के लिए वोटिंग 15 जनवरी, 2026 को होने वाली है। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि मुंबई का अगला महापौर सत्तारूढ़ महायुति पार्टी से होगा, जो हिंदू व मराठी हो सकता है। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब राजनीतिक दलों के बीच दावें किए जा रहे हैं कि इस पद पर सही उम्मीदवार को बैठाए। मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में बताया, "मुंबई का महापौर महायुति गठबंधन से होगा। मुंबई का महापौर हिंदू और मराठी होगा।"

मुंबई बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अमित साटम ने हाल ही में बताया था कि उनकी पार्टी किसी भी 'खान' को शहर का महापौर नहीं बनाने वाली है। उनके इस बयान के बाद यह मुद्दा काफी गरमा गया था। शिवसेना (उद्धव गुट) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने इस बयान पर पलटवार किया है।

राज ठाकरे ने की थी ये घोषणा

हाल ही में शिवसेना (उद्धव गुट) के साथ एमएनएस पार्टी का गठबंधन हो गया है। इसके बाद एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने घोषणा की थी, "मुंबई का महापौर मराठी होगा और हमारा होगा।" इसके बाद अब फडणवीस ने इस मुद्दे को अगर रुख दे दिया है और कहा कि मुंबई महापौर हिंदू या फिर मराठी होगा। इसके बाद चुनाव प्रचार तेज होने के साथ-साथ राजनीतिक खींचतान भी तेज हो गई है।

सीएम ने पार्टी नेता के बयान पर किया पलटवार

बीजेपी के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने बुधवार को एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुंबई महानगर इलाके की मीरा भायंदर महानगर पालिका में 'उत्तर भारतीय और हिंदी भाषी' के महापौर के पद के लिए प्रत्याशी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने एक टीवी संवाद में कहा, "सिंह ने यह टिप्पणी मुंबई के संदर्भ में नहीं की थी। वे पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता भी नहीं हैं।"

Created On :   2 Jan 2026 10:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story