गणेशोत्सव में कोंकण के यात्रियों के लिए नवी मुंबई आरटीओ की योजना

गणेशोत्सव में कोंकण के यात्रियों के लिए नवी मुंबई आरटीओ की योजना
  • ज्यादा किराया वसूलने वाले निजी बस चालकों पर होगी कार्रवाई
  • परिवहन विभाग की टीम सायन-पनवेल महामार्ग पर रहेगी मुस्तैद

डिजिटल डेस्क, नवी मुंबई. गणेश उत्सव को देखते हुए सायन-पनवेल महामार्ग पर यात्रियों से अधिक किराया वसूलने वालों पर नवी मुंबई आरटीओ की पैनी नजर रहेगी। यात्रियों की शिकायत पर निजी वाहन (बस) चालकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी नवी मुंबई उपप्रादेशिक परिवहन अधिकारी हेमांगिनी पाटील ने दी है। उन्होंने शिकायत के लिए एक व्हॉट्सऐप नंबर भी यात्रियों के लिए जारी कर दिया है।

गणेशोत्सव में कोंकण सहित राज्य के अन्य जिलों में जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, इसी का फायदा उठाकर निजी बस चालक यात्रियों से मनमानी किराया वसूलते हैं। कोंकण जाने के लिए रेलवे की सुविधा भी उपलब्ध है, परंतु अधिकतर यात्री निजी बसों का विकल्प चुनते हैं। यात्रियों से अधिक किराया वसूलने के मामले में इस बार आरटीओ नकेल कसने के लिए तैयार है। इस वर्ष गणेशोत्सव के दौरान यात्रियों की यात्रा सुगम बनाने के लिए नवी मुंबई उप प्रादेशिक परिवहन विभाग की टीम सायन-पनवेल महामार्ग पर मुस्तैद रहेगी। नवी मुंबई आरटीओ की तरफ से यात्रियों से अपील की गई है कि यदि निजी बस चालक अतिरिक्त किराया मांगते हैं, तो यात्री व्हॉट्सऐप नंबर 8850783643 पर तुरंत शिकायत करें।

Created On :   3 Sep 2023 1:21 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story