बॉडी बैग खरीद घोटाला: ईओडब्ल्यू के समक्ष दूसरी बार पेश हुईं पेडणेकर, 2 घंटे पूछताछ

ईओडब्ल्यू के समक्ष दूसरी बार पेश हुईं पेडणेकर, 2 घंटे पूछताछ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना काल में मृतकों का शव रखने के लिए बॉडी बैग की खरीद में कथित घोटाले को लेकर मुंबई की पूर्व महापौर और शिवसेना (उद्धव) नेता किशोरी पेडणेकर बुधवार को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के समक्ष पेश हुईं। सूत्रों के अनुसार पूर्व महापौर से तकरीबन दो घंटे पूछताछ हुई। इससे पहले सोमवार को भी उनसे दो घंटे पूछताछ हुई थी। पूर्व महापौर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। इस सुनवाई के बाद अदालत ने कहा कि पूर्व महापौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की फिलहाल जरूरत नहीं है। अदालत ने पेडणेकर को आदेश दिया है कि वे ईओडब्ल्यू के समक्ष तीन बार पेश हों। 16 सितंबर को भी वे ईओडब्ल्यू के सामने पेश होंगी। भाजपा नेता किरीट सोमैया की शिकायत पर पूर्व महापौर और मुंबई मनपा के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Created On :   13 Sep 2023 3:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story