कहर की गर्मी: राज्य में 41 लोग हीट स्ट्रोक से प्रभावित, अस्पतालों में दो बेड किए गए आरक्षित

राज्य में 41 लोग हीट स्ट्रोक से प्रभावित, अस्पतालों में दो बेड किए गए आरक्षित
  • अस्पतालों में दो बेड लू के मरीजों के लिए आरक्षित
  • कोल्ड रूम की व्यवस्था, दवा का पर्याप्त स्टॉक तैयार
  • मेडिकल स्टाफ को खास ट्रेनिंग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अप्रैल का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, सूरज की तपिश भी बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है। कई जिलों का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस बढ़ती गर्मी के कारण प्रदेश में सिर्फ 39 दिनों में 41 लोगों को हीटस्ट्रोक ने अब तक अपनी चपेट में लिया है। हालांकि 11 अप्रैल तक मध्य महाराष्ट्र और मराठवाडा में बेमौसम बारिश की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। राज्य में इस साल तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग की वरिष्ठ अधिकारी सुषमा नायर ने बताया कि जब अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री से अधिक या 37 डिग्री तक पहुंच जाता है तब हीट वेव की संभावना बढ़ जाती है। हाल के वर्षों में इसमें इजाफा देखा गया है। इस साल सिर्फ 39 दिनों में यानी मार्च से लेकर अभी तक हीट स्ट्रोक से 41 लोग प्रभावित हुए हैं। डॉ. कैलाश बाविस्कर, संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवा विभाग के मुताबिक बढ़ता तापमान निश्चित रूप से लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, जिससे हीटस्ट्रोक भी हो सकता है। शुरुआती लक्षणों में पानी की कमी, चक्कर आना और दाने शामिल हो सकते हैं, जो लाल होने पर तकलीफ देह साबित होता हैं। चिलचिलाती धूप के कारण मरीन ड्राइव का फुटपाथ दोपहर को वीरान हो जाता है। ऐसे में इक्का-दुक्का लोग जो इस गर्मी में वहां पहुंच जाते हैं, हीट स्ट्रोक के मद्देनजर अस्पतालों में दो बेड आरक्षित किए गए हैं। पीड़ितों के लिए तैयारी की जा रही है. वर्ष 2023 में इन जिलों में हीट स्ट्रोक के मामले देखे गए थे।

जिला- हीट स्ट्रोक के मामले मौत

रायगड- 412 12

वर्धा- 334 0

नागपुर- 317 0

चंद्रपुर- 177 0

नंदुरबार- 173 0

लातूर- 169 0

मुंबई उपनगर 155 0

ठाणे- 153 0

अमरावती- 124 -0

वर्ष 2024 में मार्च से अभी तक हीट स्ट्रोक के मामले

जिले मामले

-बुलढाणा 5

- अमरावती 4

- कोल्हापुर 4

- नासिक 3

- पुणे 3

- ठाणे 3

- अहमदनगर 2

- बीड 2

- परभणी 2

- सोलापुर 2

- रायगड 2

- अकोला 1

- भंडारा 1

- चंद्रपुर 1

- गोंदिया 1

- धुले 1

- नांदेड़ 1

- रत्नागिरी 1

- सतारा 1

- जलगांव 1



Created On :   8 April 2024 4:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story