वंदे भारत का सुरक्षा कवच! हाई स्पीड ट्रेन को मवेशियों से बचाने की रेलवे की तैयारी तेज- रेल्वे कर रहा कुछ अलग

वंदे भारत का सुरक्षा कवच! हाई स्पीड ट्रेन को मवेशियों से बचाने की रेलवे की तैयारी तेज- रेल्वे कर रहा कुछ अलग
  • 380 किमी की फैंसिंग हुई तैयार मुंबई से अहमदाबाद के बीच
  • 60 फीसदी मेटल बैरियर फेंसिंग का काम पूरा
  • 623 किमी मार्ग पर फैंसिंग लगाने का लक्ष्य जून 2023 तक
  • 7-8 अलग-अलग टीम फैंसिंग लगाने का कर रहीं काम

डिजिटल डेस्क, मुंबई, सुजीत गुप्ता। भारतीय रेलवे का लक्ष्य इस साल के अंत तक 75 वंदे भारत ट्रेन चलने का है। परंतु रेलवे के लिए सबसे बड़ी चुनौती वंदे भारत के रेल ट्रैक पर आने वाले मवेशियों को रोकना है। भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने के लिए पश्चिम रेलवे मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर पटरियों के दोनों तरफ मेटल बैरियर फैंसिंग लगा रही है, जिसे वंदे भारत का सुरक्षा ‘कवच' माना जा रहा हैं। इन दिनों मुंबई-अहमदाबाद के 623 किमी मार्ग पर मेटल बैरियर फैंसिंग लगाने का काम विभिन्न चरणों में तेजी से हो रहा है। अब तक इस मार्ग पर 380 किमी की फैंसिंग तैयार हो गई है। लगभग 60 फीसदी फैंसिंग लगाने का काम इस कॉरिडोर पर पूरा हो गया है। पश्चिम रेलवे ने इस मार्ग पर फैंसिंग लगाने लक्ष्य जून 2023 रखा है।

यहां लगाई जा रही है मेटल बैरियर फैंसिंग

150.260 रूट किमी: मुंबई डिवीजन

175.146 रूट किमी: वडोदरा डिवीजन

31.6 रूट किमी: अहमदाबाद डिवीजन

100 प्रतिशत मेटल बैरियर फेंसिंग का काम पूरा

भेस्टन- उधना, सूरत –उतरन, कोसम्बा- हथुरान, नाडियाड- गोठज, बारेजड़ी नंदेज- गेरतपुर, गेरतपुर- वटवा

हादसों में आई गिरावट

26.66 फीसदी की गिरावट मेटल बैरियर फेंसिंग लगने से

75 मामले: 2022 मार्च से मई के बीच

55 मामले 2023 मार्च से मई के बीच

आरपीएफ भी कर रही पहल

मुंबई मंडल के आरपीएफ कर्मचारियों ने विभिन्न संवेदनशील स्थानों की पहचान की है और इन स्थानों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाते रहती है। इसके अलावा रेलवे ट्रैक के आस-पास के सभी गांवों के सरपंचों के साथ आरपीएफ समय-समय पर बैठक भी ले रही है। आस-पास के ग्रामीणों और पशु चरवाहों को भी ध्यान देने के लिए कहा जा रहा है।

आरटीआई से हुआ खुलासा

‘मिशन रफ्तार' परियोजना के अंतर्गत रेलवे ट्रेनों की स्पीड कम से कम 25 किमी प्रति घंटा बढ़ने पर काम कर रहा है। लेकिन रेलवे के लिए आगे कई चुनौतियों भी हैं।

26,142 जानवर ट्रेनों से कटकर मरे- साल 2021-22 में

10,919 लोगों ने पटरी पर अपनी जान गवांई- साल 2021-22 में

20,401 रुपए प्रति मिनट का नुकसान - डीजल पैसेंजर ट्रेन के रुकने से

20,459 रुपए प्रति मिनट का नुकसान- इलेक्ट्रिक ट्रेन के रुकने से

वंदे भारत हादसे: मुंबई-अमदाबाद मार्ग पर

6 अक्टूबर: वटवा और मणिनगर स्टेशन के बीच मवेशी टकराए

7 अक्टूबर: आणंद में गाय टकराई

29 अक्टूबर: गुजरात के अतुल रेलवे स्टेशन के पास

सुमित ठाकुर, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी,पश्चिम रेलवे ने बताया कि मवेशियों के कुचलने की घटनाओं को रोकने और ट्रेन की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम रेलवे ने मुंबई-अहमदाबाद रूट पर मेटल बीम फेंसिंग के निर्माण का कार्य शुरू किया है। मेटल बैरियर फेंसिंग मुंबई से अहमदाबाद के बीच लगभग 623 किलोमीटर की लंबाई को कवर करेगी और इसे लगभग 245.26 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। इस काम के लिए सभी 8 निविदाएं दे दी गई हैं और काम जोरों पर चल रहा है।


Created On :   27 May 2023 7:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story