विपक्ष पर निशाना: श्रीकांत शिंदे ने कहा - युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठा रही सरकार

श्रीकांत शिंदे ने कहा - युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठा रही सरकार
  • विपक्ष छात्रों के दर्द पर सिर्फ राजनीति कर रहा है
  • ईसी-बीसी वर्ग की बेटियों के लिए मुफ्त शिक्षा की ऐतिहासिक पहल की है

New Delhi News. शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि मोदी सरकार युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठा रही है, जबकि विपक्ष छात्रों के दर्द पर केवल राजनीति करने में लगा है। एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में हुई चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि हम युवाओं के आक्रोश को आंदोलन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की शुरुआत मानते हैं। कोई भी परीक्षा किसी छात्र की पूरी जिंदगी तय नहीं करती।

डॉ शिंदे ने युवाओं से छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि मात्र 16 वर्ष की आयु में शिवाजी महाराज ने पहला किला जीतकर हिंदवी स्वराज्य की नींव रखी थी। आज का युवा भी देश बदलने की ताकत रखता है, जरूरत केवल सही दिशा और मजबूत व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने केवल पेपर लीक की घटनाओं के बाद पूरे सिस्टम को साफ करने का काम किया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जवाबदेही लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब पेपर लीक के आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था इस संशोधन विधेयक के माध्यम से की जा रही है।

शिवसेना सांसद ने कहा कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा ईसी-बीसी वर्ग की बेटियों के लिए मुफ्त शिक्षा की ऐतिहासिक पहल की है। यह सरकार केवल कानून नहीं बना रही, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश की परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा साल में केवल एक बार होने से लाखों छात्रों पर अनावश्यक दबाव पड़ता है।

Created On :   28 July 2026 9:57 PM IST

Tags

Next Story