Sunil Anand Death: एवरग्रीन हीरो देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

यह भी पढ़े -प्रदर्शनकारी छात्रों पर फिर भड़कीं कंगना रनौत, पूछा- 'क्या सुप्रीम कोर्ट के वकील की फीस दे पाएंगे?'
फैमली ने लोगों से की ये अपील
सुनील आनंद की फैमली ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा, "भारी मन से, हमारा परिवार सुनील आनंद (Suniel Anand) के निधन पर शोक व्यक्त करता है। हमें मिले प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन से हमें सांत्वना मिली है, जिसके लिए हम वास्तव में आभारी हैं। हम इस कठिन समय में प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध करते हैं।"
यह भी पढ़े -'व्हाइट' में श्रीश्री रविशंकर के किरदार में दिखेंगे विक्रांत मैसी, निर्माता बोले- 'दुनियाभर के दर्शकों को करेंगे प्रभावित'
फ्लॉप फिल्मों के बाद एक्टिंग से बनाई दूरी
सुनील आनंद ने कार थीफ और मैं तेरे लिए जैसे दो फिल्मों में काम किया था। फिल्म मैं तेरे लिए में उनके साथ मीनाक्षी शेषाद्रि साथ थीं। हालांकि, इनमें से कोई भी फिल्म नहीं चली। इसके बाद सुनील ने एक्टिंग छोड़ दी। उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली और मुंबई में अपने पिता के प्रोडक्शन बैनर, 'नवकेतन फिल्मस' का कामकाज संभालना शुरू कर दिया।
बता दें,हिंदी सिनेमा और बॉलीवुड के सबसे मशहूर स्टार्स में से एक, देव आनंद का 2011 में 88 साल की उम्र में निधन हो गया था। सुनील के परिवार में उनके परिजन हैं, जिन्होंने इस मुश्किल समय में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है।
Created On :   28 July 2026 9:26 PM IST












