Actor Jr NTR Health Update: साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर को लगी कंधे में चोट, टीम ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जाने अब कैसी है हालत

साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर को लगी कंधे में चोट, टीम ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जाने अब कैसी है हालत
जूनियर एनटीआर साउथ फिल्मों के सबसे पॉपुलर हैं। बॉलीवुड फिल्म ‘वॉर 2’ में भी नजर आ चुके हैं। इसी बीच जूनियर एनटीआर की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है और एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जूनियर एनटीआर साउथ फिल्मों के सबसे पॉपुलर हैं। बॉलीवुड फिल्म ‘वॉर 2’ में भी नजर आ चुके हैं। इसी बीच जूनियर एनटीआर की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें एक्टर की कंधे की चोट का जिक्र किया है। जूनियर एनटीआर को एक एक्टिविटी के दौरान कंधे पर चोट लगी। उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाया गया। डॉक्टर्स ने जांच की और उन्हें लगभग छह से आठ हफ्ते का आराम बताया।

टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

जूनियर एनटीआर की टीम ने एक बयान जारी किया, जिसमें लिखा, ‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मिस्टर एनटीआर के कंधे में चोट लग गई है। पूरी मेडिकल जांच के बाद, डॉ. जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर.ए. पूर्णचंद्र तेजस्वी की अगुवाई वाली डॉक्टरों की टीम ने उन्हें छह से आठ हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। जिससे वह पूरी तरह ठीक हो सकें।’

अभिनेता की टीम ने अपने बयान में आगे लिखा, ‘हम सभी को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हम उनकी सेहत और ठीक होने के बारे में सही समय पर आधिकारिक जानकारी देते रहेंगे। आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद।’

करियर फ्रंट

जूनियर एनटीआर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक फिल्म ‘ड्रैगन’ में व्यस्त हैं। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशातं नील हैं। पिछले साल जूनियर एनटीआर फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे।

Created On :   28 July 2026 11:35 AM IST

Tags

Next Story