Indian Idol 16 Winner: चार रिजेक्शन के बाद मिली जीत, पांचवीं कोशिश में ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विजेता

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ओडिशा की 24 वर्षीय ज्योतिर्मयी नायक की जीत सिर्फ एक रियलिटी शो जीतने की कहानी नहीं, बल्कि धैर्य, संघर्ष और जुनून की मिसाल है। चार बार रिजेक्ट होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और पांचवीं कोशिश में न सिर्फ इंडियन आइडल 16 में जगह बनाई, बल्कि ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली। भक्ति और ओडिशा के लोकसंगीत से प्रेरित ज्योतिर्मयी एक प्रशिक्षित गायिका होने के साथ-साथ वोकल (म्यूजिक) थेरेपिस्ट भी हैं, जो अपनी आवाज के जरिए लोगों को मानसिक सुकून पहुंचाने का काम करती रही हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने अपने संघर्ष, बार-बार मिले रिजेक्शन, इंडियन आइडल के सफर, जीत की खुशी और आगे के सपनों पर खुलकर बात की।
4 बार फेल, 5 वीं बार सीधे विजेता
इंडियन आइडल का यह मेरा 5 वां अटेम्प्ट था। इससे पहले मैं पहले राउंड में ही रिजेक्ट हो जाती थी। मैं ओडिसा से हूं और हर बार मैं सिर्फ इंडियन आइडल में हिस्सा लेने ही मुंबई आयी हूं। हर बार निराशा होती थी क्योंकि मुझे तो टीवी पर भी दिखाया नहीं जाता था लेकिन मेरी जिद थी कि मैं मुझे सेलेक्ट होना है इसलिए मैं हर बार नई उम्मीद के साथ मुंबई पहुंच जाती। सफलता का यह सफर काफी लंबा और संघर्ष भरा था लेकिन मैं मानती हूं कि लगातार आप मेहनत करेंगे तो सब कुछ संभव है।
यह भी पढ़े -'इंडियन आइडल 16' की विजेता ज्योतिर्मयी ने बांधे अरिजीत सिंह की तारीफों के पुल, बोलीं-'उनकी आवाज सुकून देती है'
बच्चों को किया ट्रेन
मैं ओडिसा जाकर बच्चों को भी ट्रेन करती थी जो इंडियन आइडल में भाग लेना चाहते थे क्योंकि मुझे पता था कि इस प्रतियोगिता की तैयारी कैसे करनी है। भले मेरा सिलेक्शन नहीं हो रहा था लेकिन मैं चाहती थी कि जो टैलेंटेड बच्चे हैं उन्हें मौका जरूर मिले लेकिन उन बच्चों की परीक्षाएं शुरू हो गईं। वो नहीं आ पाए और मुझे मौका मिल गया। इंडियन आइडल प्रतियोगिता है। यहां पहला राउंड शुरू होने से पहले भी 3-4 राउंड होते हैं। इसलिए आपको नया पुराना मिलाकर 10 गाने तो तैयार करके रखने पड़ते हैं।
यह भी पढ़े -'बिना कट के मिला सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट', सनी देओल ने मां प्रकाश कौर को समर्पित की 'बटवारा 1947'
म्यूजिक थेरेपी से कई लोगों को मिला आराम
म्यूजिक थेरेपी से मैंने कई लोगों को ठीक किया। दरअसल कुछ साल पहले मैंने इसके बारे में सुना तो मुझे जिज्ञासा जगी और मैंने इसका कोर्स किया। इसके बाद मैंने कई कैंसर मरीज, डिप्रेशन से पीड़ित और मानसिक तनाव से जूझ रहे मरीजों को संगीत की थेरेपी की मदद से राहत पहुंचाने की कोशिश की। इसका सबसे ज्यादा फायदा कैंसर मरीजों को होता है। संगीत का दिमाग पर अच्छा असर होता है। मैंने कैंसर मरीजों के साथ डेढ़ महीने का इंटर्नशिप किया है। कैंसर के मरीज जब कीमो लेते हैं तन उन्हें इसका सबसे ज्यादा फायदा होता है।
श्रेया घोसाल मेरी पसंदीदा गायिका
मेरी पसंदीदा गायिका हमेशा से श्रेया घोसाल रही है। मैंने क्लास 3 से गाना सीखना शुरू किया और साल 2019 से मैं प्ले बैक सिंगिंग कर रही हूँ। कई मंचों पर गाया है। अब मैं इस जीत के बाद अपना कॉन्सर्ट शुरू करना चाहती हूं। रोजाना मैं एक घंटे का रियाज करती हूं।
Created On :   27 July 2026 3:14 PM IST












