IFFM 2026: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को मिलेगा 'एक्सीलेंस इन सिनेमा' अवॉर्ड, IFFM में होंगी सम्मानित

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को मिलेगा एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड, IFFM में होंगी सम्मानित
इंडियन सिनेमा की दिग्गज और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार रेखा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होने वाली है। रेखा फेस्टिवल में अपनी कालजयी फिल्म 'उमराव जान' की विशेष स्क्रीनिंग में भी हिस्सा लेंगी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन सिनेमा की दिग्गज और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार रेखा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होने वाली है। रेखा फेस्टिवल में अपनी कालजयी फिल्म 'उमराव जान' की विशेष स्क्रीनिंग में भी हिस्सा लेंगी। मुजफ्फर अली के निर्देशन में बनी ये फिल्म उनके करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस खास मौके पर फेस्टिवल उन्हें इंडियन सिनेमा में उनके शानदार अभिनय और पांच दशक से अधिक लंबे फिल्मी सफर के सम्मान में 'एक्सीलेंस इन सिनेमा' पुरस्कार से भी सम्मानित करेगा।

बता दें कि, 3 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाला इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न सालों से भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में से एक है।

एक्ट्रेस ने जाहिर की खुशी

इस सम्मान पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए रेखा ने कहा, '‘उमराव जान’ कभी मुझसे अलग नहीं हुई। वो आज भी मेरी यादों में, मेरी खामोशियों में और उन सभी लोगों के दिलों में ज़िंदा है जिन्होंने सालों तक उसे अपना प्यार दिया। इस फिल्म की यात्रा को एक बार फिर जीना और उसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलता देखना मेरे लिए बेहद भावुक और विनम्र करने वाला अनुभव है। 'सिनेमा मेरे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा है और IFFM 2026 में 'एक्सीलेंस इन सिनेमा' सम्मान मिलना मेरे लिए बेहद खास है। मैं इस सम्मान को पूरे दिल से स्वीकार करती हूं। ये सिर्फ मेरी यात्रा का सम्मान नहीं है, बल्कि उन सभी फिल्मकारों, लेखकों, संगीतकारों और अनगिनत सहयोगियों को भी समर्पित है जिन्होंने मेरी जिंदगी और मेरे काम को समृद्ध बनाया।'

15 अगस्त फहराएंगी राष्ट्रीय ध्वज

को रेखा मेलबर्न में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इससे पहले इस ध्वजारोहण समारोह का नेतृत्व भारतीय सिनेमा की कई दिग्गज हस्तियों ने किया है, जिनमें दिवंगत ऋषि कपूर, आमिर खान, शबाना आज़मी, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, राम चरण और फिल्मकार करण जौहर शामिल हैं।

Created On :   28 July 2026 11:53 AM IST

Tags

Next Story