सख्त टिप्पणी: सुप्रीम कोर्ट का रमेश म्हात्रे को नोटिस - डॉक्टरों पर हमला करने वाले नेताओं को हिरासत में ले

सुप्रीम कोर्ट का रमेश म्हात्रे को नोटिस - डॉक्टरों पर हमला करने वाले नेताओं को हिरासत में ले

New Delhi News. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि डॉक्टरों पर हमला करने वाले नेताओं को सड़कों पर घूमने का कोई हक नहीं है। ऐसे नेताओं को हिरासत में लें। कोर्ट ने पार्षद रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। इस बीच, कल्याण के शास्त्री नगर हॉस्पिटल में डॉक्टर पर हमला करने वाले म्हात्रे ने अपनी याचिका वापस ले ली है।

म्हात्रे ने बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा उन्हें जमानत देते समय लगाई गई शर्तों को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा पार्षद की जमानत रद्द करने के लिए दायर याचिका पर म्हात्रे को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी। न्यायाधीश विक्रम नाथ और न्यायाधीश संदीप मेहता ने पिछली सुनवाई में म्हात्रे को कड़ी फटकार भी लगाई थी। इस संदर्भ में म्हात्रे के वकील मुकुल रोहतगी ने याचिका वापस लेने की इजाजत देने का अनुरोध किया। पीठ ने यह अनुरोध स्वीकार कर लिया।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सवाल किया कि डॉक्टर के केबिन में घुसकर उन्हें बेरहमी से पीटना कैसे सही ठहराया जा सकता है? पीठ ने कहा कि यह सिर्फ़ लॉ एंड ऑर्डर का मामला नहीं है, बल्कि जन सुरक्षा का भी मामला है। कोर्ट ने कहा कि समाज को एक कड़ा संदेश देने की जरूरत है।

Created On :   7 Sept 2026 8:44 PM IST

Tags

Next Story