गुहार: परिवार को न्याय दिलाने कोर्ट में मुफ्त पैरवी करेंगी एड. सोनिया

परिवार को न्याय दिलाने कोर्ट में मुफ्त पैरवी करेंगी एड. सोनिया
पुलिस ने 5 आरोपियों को किया है गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रामटेक में हमले में मृत विवेक खोब्रागडे के परिवार को भीमराज की बेटी संगठन की एड. सोनिया गजभिये ने मिलकर उन्हें सांत्वना दी। एड. सोनिया पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। उल्लेखनीय है कि रामटेक निवासी विवेक खोब्रागडे पिछले दिनों अपने मित्र फैजान खान के साथ गढ़ मंदिर में शोभायात्रा देखने गया था। घर लौटते समय गढ़ मंदिर मार्ग पर विवेक और फैजान से मनीष भारती, जितेंद्र गिरि, सत्येद्र गिरि तथा उनके पांच-छह साथियों ने विवाद किया और बेदम पिटाई की। विवेक के पिता विश्वनाथ खोब्रागडे ने उसे घायल अवस्था में कामठी के चौधरी हाॅस्पिटल में भर्ती किया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। इस संबंध में रामटेक पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भीमराज की बेटी संगठन ने इस घटना का निषेध किया है। संगठन की एड. सोनिया गजभिये पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए कोर्ट में उनका पक्ष रखेगी। विश्वनाथ खोब्रागडे को एक पुत्र और एक पुत्री है। विवेक की हत्या के बाद अब उसकी बहन को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग करेगी।

Created On :   1 Dec 2023 8:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story