सहायता: सरकार ने पीड़ितों की मदद के लिए मंजूर किए 8.38 लाख रु.

सरकार ने पीड़ितों की मदद के लिए मंजूर किए 8.38 लाख रु.
नागपुर शहर में अतिवृष्टि और बाढ़

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रदेश सरकार ने नागपुर शहर में अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति के कारण सड़क, घर और अन्य संपत्ति का हुए नुकसान के लिए 8 करोड़ 38 लाख 54 लाख रुपए की मदद मंजूर की है। बीते सितंबर माह में नागपुर शहर में अतिवृष्टि के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा होने से भारी नुकसान हुआ था। हमारे मुंबई के वरिष्ठ संवाददाता के अनुसार गुरुवार को राज्य के राजस्व विभाग ने मदद राशि वितरित करने के संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके मुताबिक नागपुर में 61.3 किमी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 61 लाख 38 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं, जबकि क्षतिग्रस्त हुए एक पुल के पुन:निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। नुकसान प्रभावित 136 घरों के लिए 85.44 लाख की मदद स्वीकृत की गई है। पत्थर का इस्तेमाल करके बनाई गए नालों की मरम्मत के लिए 90 लाख रुपए और ड्रेनज सिस्टम से डेब्रिज और कचरा निकालने के लिए 1.72 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। सरकार ने जिला प्रशासन को मदद निधि वितरित करते समय नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रभावितों को मदद वितरण का ब्यौरा जिलाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित करने का भी आदेश दिया गया है।


Created On :   1 Dec 2023 7:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story