छापा: एफडीए ने छापा मार कर गोदाम से जब्त किया 3445 किलो मिलावटी खाद्य तेल

एफडीए ने छापा मार कर गोदाम से जब्त किया 3445 किलो मिलावटी खाद्य तेल
  • कंपनी में जाकर छापामार कार्रवाई
  • विषबाधा के मामले प्रकाश में आते ही विभाग हरकत में
  • 4 लाख 23 हजार का माल किया जब्त

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हाल ही में शहर में विषबाधा के मामले प्रकाश में आते ही अन्न व औषधि विभाग हरकत में आया है। एक के बाद एक दो किराना माल गोदाम पर छापामार कार्रवाई कर, मिलावट की आशंका में 3445 किलो 2 सौ ग्राम खाद्य तेल जब्त किया गया है। जिसका बाजार मूल्य 4 लाख 23 हजार 190 रुपये बताया गया है। कार्रवाई सह आयुक्त कृष्णा जयपुरकर व सहायक आयुक्त प्र. म. देशमुख के मार्गदर्शन में अन्न सुरक्षा अधिकारी पी.वी मानवतकर ने की है।

मिलावट करने की मिली थी सूचना : एफडीए को सूचना मिली थी, कि चिकली में व हरिहर मंदिर के समीप दो कंपनी खाद्य तेल के डिब्बे तैयार करते हैं। जोकि प्रतिष्ठित कंपनी के नाम से हैं। लेकिन जानकारी थी, कि वह तेल में मिलावट करते हैं। ऐसे में उपरोक्त अधिकारी द्वारा तुरंत कंपनी में जाकर छापामार कार्रवाई की है।

दोनों कंपनियों को भेजा नोटिस : सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोनों कंपनियों पर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान एक कंपनी को सुधार नोटिस वहीं दूसरी कंपनी को बिना परमिट व्यवसाय करने को लेकर नोटिस भेजा गया है।

ठग मीरा को गिरफ्तार कर पुलिस नागपुर लाई , भाजपा व संघ की करीबी बताकर चूना लगाया : धोखाधड़ी के मामले में यवतमाल से गिरफ्तार कर मीरा फड णवीस को नागपुर लाया गया है। उसने उपमुख्यमंत्री, भाजपा व संघ की करीबी बताकर कई लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। घटित प्रकरण में चौकाने वाले तथ्य उजागर होने की संभावनाए हैं। इस प्रकरण के प्रकाश में आते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।

कहती थी उपमुख्यमंत्री की रिश्तेदार हूं : आरोपी ठग मीरा प्रकाश फडणवीस (52) अभंग गणेश विहार जगताले ले आऊट अमरावती निवासी है। प्रोडक्शन वारंट के आधार पर नागपुर पुलिस ने उसे यवतवाल जेल से िगरफ्तार िकया और बुधवार को नागपुर ले आई। ठगी को अंजाम देने के इरादे से मीरा ने खुद के बारे में यह प्रसारित कर रखा कि वह उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की रिश्तेदार है। भाजपा व संघ की करीबी है। इस तरह के झांसे देकर उसने अपने साथी की मदद से पर्यटन विभाग व अन्य सरकारी विभागों के ठेके दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया है। प्रकरण को रफा-दफा करने के लिए वह पुलिस पर भी धौंस जमाती रही है। इस बीच उसकी पोल खुलने से पुलिस ने प्रकरण दर्ज िकया। िगरफ्तारी टालने के लिए उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत से राहत नहीं िमलने के बाद उसने अदालत में समर्पण िकया था। जिससे 5 दिन का पीसीआर होने के बाद सोमवार को यवतमाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था।

साथी नागपुर जेल में बंद है :घटित वाकये से मीरा और उसके साथी के खिलाफ नागपुर में भी प्रकरण दर्ज है। उसका साथी नागपुर जेल में बंद है। इस बीच नागपुर पुलिस ने यवतमाल की अदालत से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त िकया और बुधवार को उसे िगरफ्तार कर नागपुर लाया गया। घटित वाकये से मीरा के खिलाफ शिकायतें और ठगी की रकम का आकड़ा बढ़ने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। इससे चौकाने वाले तथ्य उजागर होने की संभावनाएं हैं।

Created On :   14 March 2024 8:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story