राजनीति: चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा चव्हाण को भाजपा ने नहीं दिया राज्यसभा की टिकट का प्रस्ताव

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा चव्हाण को भाजपा ने नहीं दिया राज्यसभा की टिकट का प्रस्ताव
  • राज्यसभा की 3 सीट जीतने के लिए भाजपा के पास बहुमत
  • राज्यसभा चुनाव में अधिक संघर्ष नहीं
  • असमय बारिश नुकसान का पंचनामा तैयार करने सर्वेक्षण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भाजपा ने राज्यसभा की टिकट का प्रस्ताव नहीं दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस से इस्तीफे के संबंध में चव्हाण ही अपनी भूमिका स्पष्ट करेंगे। फिलहाल उन्हें भाजपा से राज्यसभा की टिकट का प्रस्ताव नहीं दिया गया है। राज्य में राज्यसभा की 3 सीट जीतने के लिए भाजपा के पास बहुमत है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व की शिवसेना को 1, अजित पवार के नेतृत्व कर राकांपा को 1 सीट दी जाएगी। राज्यसभा चुनाव में अधिक संघर्ष नहीं होगा।

ओबीसी का अपमान कर रहे राहुल गांधी : सोमवार को बावनकुले ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही बड़े पैमाने पर कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होंगे। मंगलवार को मुंबई में नाशिक, सोलापुर, लातूर के अनेक नेता भाजपा में शामिल होंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओबीसी का अपमान कर रहे हैं, इसलिए कोई उनके साथ नहीं रहना चाहता है। नागपुर सहित विदर्भ में असमय बारिश नुकसान का पंचनामा तैयार करने व सर्वेक्षण के लिए जिलाधिकारी से चर्चा की गई है।

पंकजा राष्ट्रीय नेता : पंकजा मुंडे की नाराजगी के विषय पर बावनकुले ने कहा कि पंकजा मुंडे भाजपा की राष्ट्रीय नेता हैं। 5 वर्ष तक चुनी हुई जनप्रतिनिधि नहीं होने के बाद भी उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र पर अधिक ध्यान दिया है। कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए उनके वक्तव्य को पूरी तरह से सुना जाना चाहिए।

Created On :   13 Feb 2024 6:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story