अभियान: नागपुर में सरकार की तरफ से 5.50 लाख बच्चों को दी जाएंगी कीटाणुनाशक गोलियां

नागपुर में सरकार की तरफ से 5.50 लाख बच्चों को दी जाएंगी कीटाणुनाशक गोलियां
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा कीटाणुनाशक अभियान
  • साल में दो बार चलाया जाता है अभियान
  • कृमि दोष, रक्तक्षय व कुपोषण रोकने के प्रयास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आम जनों को स्वस्थ रखना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। सरकारी स्तर पर इसके लिए विविध योजनाएं चलाई जाती हैं। जिले में 13 फरवरी से स्वास्थ्य हित में बड़ा अभियान चलाया जाने वाला है। इस दिन 1 से 19 साल आयु वर्ग के बच्चों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कीटाणुनाशक अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले में 5.50 लाख बच्चों के बीच कीटाणुनाशक दवाओं का वितरण किया जाएगा।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाया जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौम्या शर्मा ने आह्वान किया है कि जिले में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, एकात्मिक बाल विकास विभाग, जलापूर्ति विभाग आदि एकत्रित आकर अभियान को सफल बनाएं। जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर ने पालकों से आह्वान किया है कि वे भी आगे आकर इस अभियान को सफल बनाएं। कीटाणुओं के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए 13 फरवरी को बच्चों को गोलियों का सेवन कराने आगे आकर सहयोग दें।

सरकार की सूचना पर साल में दो बार अभियान : प्रभारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी रेवती साबले ने कहा कि केंद्र सरकार की मार्गदर्शन सूचनानुसार किशोरवयीन स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय कीटाणुनाशक अभियान साल में दो बार चलाया जाता है। इस अभियान अंतर्गत 1 से 19 साल तक आयु वर्ग के बच्चों को कीटाणुनाशक गाेली का सेवन कराया जाता है। बच्चाें की अतड़ियों में कृमि दोष, किशोरवयीन में रक्तक्षय व कुपोषण का प्रमाण रोकने यह अभियान चलाया जाता है। इस तरह की बीमारियों में बच्चों की शिक्षा व आगे का भविष्य प्रभावित होता है। बीमारियों के कारण बच्चों की मानसिक व शारीरिक क्षमता कम होती है, जिससे उनका भविष्य संकट में आ जाता है। सरकार की तरफ से वितरीत की जाने वाली कीटाणुनाशक दवाओं के कारण वे स्वस्थ रह सकते हैं। इन गोलियों का सेवन उनके लिए जरूरी है।


Created On :   13 Feb 2024 5:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story