- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर एयरपोर्ट पर घंटों देरी से...
Nagpur News: नागपुर एयरपोर्ट पर घंटों देरी से पहुंचे विमान, यात्री परेशान

Nagpur News दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली के साथ ही मुंबई, इंदौर की उड़ानें भी घंटांे लेट रहीं। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल नागपुर आने वाले विमानों पर भी असर पड़ा। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, ऑटोमेटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम जो एटीसी को फ्लाइट प्लानिंग डेटा प्रदान करता है में खराबी आ गई, जिससे कंट्रोलर्स को फ्लाइट प्लान मैन्युअली प्रोसेस करना पड़ा। इससे नागपुर सहित पूरे उत्तरी भारत के एयरपोर्ट्स (जैसे मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, जयपुर) पर भी रिफ्लेक्ट इफेक्ट पड़ा।
यह भी पढ़े -कांग्रेस में गुटबाजी,पूर्व मंत्री केदार की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सपकाल के दूतों की ताकीद
इन विमानों ने देर से भरी उड़ान : शुक्रवार दोपहर 4 बजे वाली दिल्ली-नागपुर उड़ान संख्या 6ई 6529 ने शाम 6:12 बजे उड़ान भरी, जो 2 घंटा 36 मिनट देरी से रात 7:90 बजे नागपुर पहुंची। उसी प्रकार शाम 6:45 वाले इंडिगो का विमान संख्या 6529, 2 घंटा 36 मिनट देरी से नागपुर पहुंचा। रात 9:15 वाले विमान संख्या 6ई 6530 को 2 घंटा 10 मिनट देरी से बता गया। दिल्ली एयरपोर्ट के एटीसी में तकनीकी खराबी का असर अन्य एयरपोर्ट पर भी दिखा। इसके चलते मुंबई से नागपुर अानेवाली उड़ान संख्या 6ई 6235 तीन घंटा देरी से नागपुर पहुंची। रात 8 बजे वाली मुंबई-नागपुर 6ई 686 उड़ान भी करीब 2 घंटा लेट रही, जबकि रात 11:05 वाला 6ई 2738 विमान 1 घंटा 15 मिनट देरी से बताया गया। शाम 5:10 बजे वाली इंदौर-नागपुर उड़ान का समय भी 3 घंटा देरी से दिखाया गया। शाम 7 बजे वाली अहमदाबाद-नागपुर उड़ान को 3 घंटा 40 मिनट विलंब से बताया गया।
यात्री हुए परेशान : यात्री तय समयानुसार एयरपोर्ट पर पहुंच चुके थे, लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर ही काफी अधिक समय व्यतीत करना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। दिल्ली उड़ान भरने को तैयार कई विमानों को अन्य एयरपोर्ट पर उड़ान के ग्रीन सिग्नल देने के बजाय होल्ड पर खड़ा कर दिया गया।
यह भी पढ़े -चोरी करने आता था गोवा से नागपुर , फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य के घर में हुई चोरी का पर्दाफाश
Created On :   8 Nov 2025 3:00 PM IST













