Nagpur News: ढाई करोड़ की लागत से मंत्रियों के लिए बनेंगे 16 अस्थायी कक्ष

ढाई करोड़ की लागत से मंत्रियों के लिए बनेंगे 16 अस्थायी कक्ष
नई इमारत में बनने के बाद हटा दिए जाएंगे

Nagpur News मंत्रियों के लिए विधान भवन में ऑफिस कक्ष कम होने के कारण परिसर में अस्थायी 16 कक्ष तैयार किए जाएंगे। ढाई करोड़ खर्च कर ये कक्ष तैयार किए जाएंगे। जब नई इमारत में स्थायी कक्ष का निर्माण होगा, तब यहां का लोहा वहां लगाया जाएगा आैर अस्थायी कक्षों को हटा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री व दो उपमुख्यमंत्री समेत राज्य में कुल 42 मंत्री हैं, इसमें 6 राज्यमंत्री शामिल हैं।

नाग भवन में शिफ्ट होंगे 9 मंत्री : रवि भवन में कुल 30 कॉटेज हैं, इसमें 6 कॉटेज विधान सभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधान परिषद सभापति, उपसभापति, विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के लिए आरक्षित हैं। राज्य में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 33 है, इसमें 24 मंत्रियों को ही रवि भवन के कॉटेज मिल सकेंगे। शेष 9 मंत्रियों को नाग भवन के कॉटेजों में शिफ्ट किया जाएगा। नाग भवन में राज्यमंत्री रहते हैं, लेकिन शीत सत्र को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्रियों को उनके पसंद के कॉटेज नाग भवन में दिए जाएंगे।

50 करोड़ से ज्यादा खर्च नहीं होंगे : लोक कर्म विभाग के सूत्रों ने बताया कि, इस बार शीत सत्र में दुरुस्ती, मरम्मत, निर्माणकार्य, फर्नीचर, विद्युत उपकरण-सामग्री व रंगरोगन पर पिछले वर्ष से कम खर्च होगा। 80 करोड़ के टेंडर हैं, जो बिलो रेट में गए हैं। 50 करोड़ से ज्यादा खर्च नहीं हो सकेंगे।

राज भवन में करोड़ों की दुरुस्ती : सदर स्थित राज भवन में 10.22 करोड़ की दुरुस्ती प्रस्तावित है। राजभवन की मुख्य इमारत, किचन, छत, एडीसी बिल्डिंग, टॉयलेट-बाथरूम सहित कई काम करने हैं। दुरुस्ती कार्य शुरू हो गया है। 1885 में बना राजभवन परिसर 96 एकड़ में फैला है। लोक कर्म विभाग का कहना है कि, पिछले 8-10 वर्षों से यहां बड़ी दुरुस्ती या निर्माणकार्य नहीं हुआ है।

छोटे ब्रेकर की आदत लगाई जाएगी : शहीद गोवारी उड़ान पुल पर ब्रेकर को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी विवाद को पीडब्ल्यूडी खत्म करना चाहती है। पीडब्ल्यूडी की ओर से पहले इस पुल पर थर्मो प्लास्टिक पट्टियां लगाई जाएगी। इन सफेद पट्टियों की ऊंचाई 33 एमएम रहेगी। इसके बाद 6 एमएम की पट्टियां पुल पर लगाई जाएंगी। इसकी आदत होने के बाद 3 मीटर लंबा व 10 सेमी. ऊंचा ब्रेकर लगाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि, छोटे ब्रेकर की आदत होने के बाद वाहन चालकों को इस स्टैंडर्ड ब्रेकर से गुजरने में मुश्किल नहीं होगी। ब्रेकर पर सफेद रंग चढ़ाया जाएगा, ताकि दूर से ही दिखाई दे सके। यह उड़ान पुल भारी वाहनांे के लिए नहीं है, इसलिए यहां हाइट बैरियर लगाया गया है।


Created On :   8 Nov 2025 3:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story