आक्रोश: मांगों को लेकर बिजली कंपनियों के ठेका कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज हो सकता है प्रभावित

मांगों को लेकर बिजली कंपनियों के ठेका कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज हो सकता है प्रभावित
  • कोई भी काम न करने की जिद पर अड़े
  • बिजली कंपनियों के कर्मचारी व अधिकारी रहेंगे फील्ड में
  • कामकाज सुचारू बनाए रखने के किए जा रहे प्रयास

डिजिटल डेस्क, नागपुर । महावितरण, महापारेषण व महानिर्मिति में आउट सोर्सिंग व ठेका पद्धति पर कार्यरत कर्मचारी मंगलवार 28 फरवरी को आधी रात से 48 घंटे की हड़ताल पर चले गए। एक साथ तीनों कंपनियों के ठेका कर्मी हड़ताल पर जाने से बिजली व्यवस्था प्रभावित होने का डर सता रहा है। महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स फेडरेशन कंत्राटी आउट सोर्सिंग कामगार सेल के जोनल सचिव नितीन शेंद्रे ने यह जानकारी दी।

कहा-कोई भी काम नहीं करेंगे : ठेका कर्मी अपनी मांगों को लेकर पिछले कई महीने से बिजली कंपनियों के प्रबंधन को निवेदन दे रहे हैं। कई बार चर्चा भी हुई, लेकिन मांगें मंजूर नहीं होने से ठेका कर्मियों ने 27 फरवरी की आधी रात से 48 घंटे के लिए हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। 48 घंटे तक ठेका कर्मी कोई काम नहीं करेंगे। फेडरेशन की तरफ से हड़ताल की सूचना बिजली कंपनी प्रबंधन को दे दी गई है।

व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी : इधर, बिजली कंपनियों का दावा है कि ठेका कर्मियों की हड़ताल से बिजली व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। स्थिति सामान्य है। बिजली कंपनियों के कर्मचारी व अधिकारी फील्ड में मोर्चा संभालेंगे। महावितरण ने वितरण केंद्र के अभियंताआें व कर्मचारियों पर अलर्ट पर रहने को कहा है। युद्ध स्तर पर काम करके बिजली समस्या का निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं। महाविबिजली कंपनियों के कर्मचारी व अधिकारी फील्ड में मोर्चा संभालेंगे।तरण ने दावा किया कि सारी स्थिति नियंत्रण में है आैर वरिष्ठ अधिकारी खुद पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

बढ़ते तापमान से थोड़ी राहत की उम्मीद : दक्षिणी हवा के साथ आ रही नमी के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो गई है। न्यूनतम तापमान आैसत से 4.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। मंगलवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री व न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि देर शाम तेज हवाओं ने थोड़ी राहत दी। बुधवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी हवा आ रही है, जो गर्म होती है। हवा के साथ नमी आने से आसमान में बादल छा रहे हैं। आसमान में बादल छाने से हवा की रफ्तार थम सी गई है। वातावरण में नमी आैर हवा की गति बेहद कम होने से तापमान में वृद्धि हो रही है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान आैसत से अधिक हो गया है। तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास हो रहा है। बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे।

Created On :   28 Feb 2024 6:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story