फरेबी प्रेमी: फेसबुक फ्रैंड ने शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म , मामला दर्ज

फेसबुक फ्रैंड ने शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म ,  मामला दर्ज
  • शादी करने से इनकार करते हुए महिला को धमकाने लगा
  • फेसबुक पर हुई पहचान प्यार में बदला
  • दोनों ने साथ रहने का वादा किया लेकिन युवक मुकरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शादी करने का झांसा देकर फेसबुक फ्रैंड ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी करने से इनकार करते हुए महिला को धमका रहा था। पीड़िता ने आरोपी ऋषिकेश प्रभाकर कुथे (26), सक्करदरा निवासी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(एन), 506 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश एमआईडीसी पुलिस कर रही है।

24 वर्षीय महिला की आरोपी ऋषिकेश से 1 नवंबर 2021 से 28 मई 2022 के बीच फेसबुक पर पहचान हुई। दोनों के बीच दोस्ती के बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। आरोप है कि, इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को एमआईडीसी क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपी उसे धमकाने लगा था। अंत में परेशान होकर पीड़िता ने एमआईडीसी थाने में शिकायत की। महिला पुलिस उपनिरीक्षक बोरकर ने मामला दर्ज किया है।

मोबाइल शॉपी में चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार : सीताबर्डी में मोबाइल शाॅपी में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्वार्थ महाडोरे (19), माधव नगरी, ईसासनी निवासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से करीब 1.12 लाख का माल जब्त किया गया है। क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 ने कार्रवाई की। आईबीएम रोड, भीमटेकड़ी, गिट्टीखदान निवासी अमित सोनी (27) ने सीताबर्डी थाने में चोरी की शिकायत की थी।

घटना में उपयोग की गई एक्टिवा भी जब्त : अमित की मोदी नं.-3, अमिता काॅम्प्लेक्स, सीताबर्डी में यश मोबाइल शाॅपी नामक दुकान है। गत 28-29 फरवरी की दरमियानी रात अज्ञात चोर मोबाइल शाॅपी के शटर का ताला तोड़कर 5 मोबाइल, मोबाइल रिपेयरिंग मशीन व नकद 10 हजार रुपए सहित 69 हजार रुपए का माल चुरा ले गया। पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया। इस मामले की पुलिस और यूनिट-2 ने संयुक्त रूप से शुरू की। यूनिट ने गुप्त व तकनीकी आधार पर आरोपी पूर्वार्थ महाडोरे को गिरफ्तार किया। उसने चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी से चार मोबाइल फोन, एक शोल्डर मशीन, स्कूल बैग व घटना में उपयोग की गई एक्टिवा (एम.एच.-36-यू.-4174) सहित करीब 1.12 लाख रुपए का माल जब्त किया है।

Created On :   5 March 2024 8:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story