- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- आघाड़ी गठबंधन तय, मित्रदलों को 8 से...
Nagpur News: आघाड़ी गठबंधन तय, मित्रदलों को 8 से 10 सीटें देने को कांग्रेस तैयार

- कांग्रेस के नेतृत्व में महाविकास आघाड़ी गठबंधन लगभग तैयार
- कांग्रेस ने मिशन 100 का लक्ष्य रखा
Nagpur News. मनपा चुनाव के लिए कांग्रेस के नेतृत्व में महाविकास आघाड़ी गठबंधन लगभग तैयार हो गया है। कांग्रेस ने मिशन 100 का लक्ष्य रखा है। वह मित्र दल राकांपा शरद गुट व शिवसेना उद्धव गुट को 8 से 10 सीट देने को राजी हो गई है। कांग्रेस की ओर से पहले से ही कहा जा रहा है कि यह चुनाव तीनों प्रमुख दल मिलकर लड़ेंगे। मुंबई में कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक में भी यही बात कही गई थी। रविवार की रात 7.30 बजे से कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे के आवास पर आघाड़ी के नेताओं की बैठक हुई। उसमें कांग्रेस से विधान परिषद सदस्य अभिजीत वंजारी, प्रदेश महासचिव अतुल कोटेचा, उमाकांत अग्निहोत्री, केतन ठाकरे, शिवसेना उद्धव के महानगर प्रमुख प्रमोद मानमोडे, राकांपा शरद गुट के शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे, शेखर सावरबांधे, पूर्व विप सदस्य प्रकाश गजभिए सहित अन्य पदाधिकारी सहभागी थे।
वरिष्ठ स्तर पर चर्चा
सूत्र के अनुसार महाविकास आघाड़ी के लिए तीनों प्रमुख दल के नेता आग्रही है। राकांपा के शरद पवार, शिवसेना के उद्धव ठाकरे व वंचित आघाड़ी के प्रकाश आंबेडकर ने कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे से फोन पर चर्चा की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी आवश्यक सुझाव दिए हैं। तीनों प्रमुख दलों में इस बात पर सहमति बन रही है कि कुछ मामलों में समझौता करके गठबंधन में ही चुनाव लड़ना उचित होगा।
Created On :   29 Dec 2025 7:41 PM IST













