Nagpur News: एक हजार करोड़ का काम बताकर 5 करोड़ की ठगी

एक हजार करोड़ का काम बताकर 5 करोड़ की ठगी
उत्तर प्रदेश के तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Nagpur News सड़क विकास व अन्य शासकीय प्रकल्प के काम में साझेदारी का झांसा देकर दो कंपनियों को करोडों का चूना लगाने की जानकारी सामने आयी है। घटना को उत्तर प्रदेश के तीन आरोपियों ने फर्जीवाड़ा कर अंजाम दिया। घटना उजागर हाेने से बर्डी थाने में गुरुवार को प्रकरण दर्ज किया गया। मामला करोडों के लेन-देन से जुड़ा होने के कारण क्राइम ब्रांच की आर्थिक विंग को इस मामले की जांच सौंपी गई है।

पीड़ित कंपनियों में अधिकारी हैं : शिवाजी नगर निवासी नीतेश विनयकुमार संकलेचा (56) दिग्विजय श्रद्ध इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, मुंबई तथा मनोज रामेश्वर सिन्हा सरला प्रोजेक्ट वर्क्स प्राइवेट िलमिटेड कंपनी के अधिकारी हैं। दोनों की कंपनियों के ऑफिस श्रद्धा हाउस में हैं, इसलिए नीतेश और मनोज की अापस में पहचान है। किसी परीचित के जरिए उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी आरोपी अजयकुमार, विजयकुमार और नितीन त्यागी से हुई। आरोपियों ने नीतेश और मनोज को बताया कि, वे इन्फ्राशियन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक हैं। उनकी कंपनी का कार्यालय दिल्ली नॉर्थ ईस्ट में है। उनकी कंपनी को महाराष्ट्र में सड़क विकास व अन्य शासकीय प्रकल्प के 1 हजार रुपए के काम िमले हैं, जिसे वह नीतेश व मनोज की कंपनी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से करना चाहते हैं। उसके बदले में नीतेश और मनोज की कंपनी को 2.5 करोड़ ज्यादा िमलने का झांसा दिया।

मुनाफे का सौदा देखकर एग्रीमेंट किया : मुनाफे का सौदा देखकर नीतेश व मनोज आरोपियों के साथ काम करने के लिए तैयार हो गए। उसके लिए एग्रीमेंट व अन्य कागजी कार्रवाई की। निवेश के तौर पर दोनों ने आरोपियों को 5 करोड़ रुपए दिए। यह बात 25 सितंबर 2024 से 12 फरवरी 2025 के बीच की है। रकम देने के बाद भी नीतेश और मनोज की कंपनी को काम नहीं िमला। पड़ताल करने पर आरोपियों का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। रकम वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल जवाब देने लगे। मामला थाने पहुंचने पर गुरुवार को प्रकरण दर्ज िकया गया। करोडों की रकम से मामला जुड़ा होने के कारण क्राइम ब्रांच की आर्थिक विंग को इसकी जांच सौंपी गई है।



Created On :   6 Feb 2026 1:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story