Nagpur News: पुराना भंडारा रोड की बदलेगी सूरत, मुआवजा देने वालों से खाली करवाई जाएगी जमीन

पुराना भंडारा रोड की बदलेगी सूरत, मुआवजा देने वालों से खाली करवाई जाएगी जमीन
  • सरकार ने जमीन खाली करने का दिया नोटिस
  • जिलाधिकारी ने प्रस्तावित जगह का किया निरीक्षण

Nagpur News पुराना भंडारा रोड की जल्द ही सूरत बदलने वाली है। मेयो अस्पताल से सुनील होटल नेशनल हाई-वे क्रमांक-6 पुराना भंडारा रोड है। 27 साल से यह रोड प्रशासकीय उदासीनता से अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया। सरकार ने उसका कायाकल्प करने का निर्णय लिया। जिलाधिकारी डॉ. विपीन इटनकर, एसडीओ सुरेश बगले तथा विविध विभागों के अधिकारियों ने गुरुवार को प्रस्तावित जगह का निरीक्षण किया। जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित कर मुआवजा दिया गया, उन्हें जमीन खाली करने की नोटिस दिया जा चुका है। जल्द ही जमीन का अधिग्रहण कर काम शुरू करने के निर्देश दिए।

जमीन खाली करने का सिलसिला शुरू : रोड के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा मिलने पर कुछ लोगों ने स्वयं निर्माणकार्य तोड़कर जमीन खाली कर दी है। जिन्होंने जमीन खाली नहीं की है, उन्हें तत्काल खाली करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को तोड़ूदस्ता भी वहां पहुंचा था। सड़क पर बनाए गए कुछ निर्माणकार्यों पर बुलडोजर चलाया गया। दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई।

जल्द ही सड़क निर्माणकार्य शुरू किया जाना है। अधिग्रहित जमीन पर बसे निर्माणकार्य तथा दुकानों को स्वयं हटाकर सरकारी कार्रवाई करने पर होने वाले संभावित नुकसान से बचने का आह्वान किया गया। जिलाधिकारी रोड का निरीक्षण करने पहुंचे, उस समय एसडीओ सुरेश बगले, तहसीलदार, पुलिस उपायुक्त, पुलिस निरीक्षक, नगररचना विभाग, लोककर्म विभाग तथा सिटी सर्वें के अधिकारी तथा इस समस्या को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता भूषण दड़वे, रवींद्र पैगवार उपस्थित थे।


Created On :   6 Feb 2026 1:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story