Nagpur News: एयर इंडिया की दिल्ली-नागपुर फ्लाइट 26 जनवरी तक स्थगित

एयर इंडिया की दिल्ली-नागपुर फ्लाइट 26 जनवरी तक स्थगित
गणतंत्र दिवस समारोह के चलते दिल्ली में 2.25 घंटे का नो-फ्लाई जोन

Nagpur News नई दिल्ली में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। परेड की रिहर्सल और वायुसेना के अभ्यास के चलते दिल्ली में नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इसका असर दिल्ली-नागपुर हवाई मार्ग पर पड़ा है।

संचालन इस तरह प्रभावित रहेगा : एयर इंडिया ने दिल्ली-नागपुर-दिल्ली के बीच अपनी 2 उड़ानों को 26 जनवरी तक अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। इनमें फ्लाइट संख्या एआई-415 दिल्ली से सुबह 6.20 बजे उड़ान भरकर नागपुर सुबह 8.05 बजे पहुंचती है। इसी तरह नागपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एआई-416, जो सुबह 8.40 बजे रवाना होकर दिल्ली सुबह 10.30 बजे पहुंचती है, इसे रद्द किया गया है।

नई दिल्ली में सुबह 10.20 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक करीब 2.25 घंटे के लिए एयरस्पेस बंद रहेगा। इस समय अवधि के दौरान उड़ानों का संचालन प्रभावित रहेगा। 26 जनवरी को लाल किले पर मुख्य समारोह के बाद ही फ्लाइट सेवाएं सामान्य होंगी। हालांकि, अन्य एयरलाइंस की फ्लाइट्स पर सीधा असर नहीं है, लेकिन कुछ उड़ानों के देरी से चलने की संभावना जताई गई है।


Created On :   23 Jan 2026 1:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story