- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- हफ्ता वसूली, हमला और तस्करी के...
Nagpur News: हफ्ता वसूली, हमला और तस्करी के मामलों में लिप्त आरोपी नागपुर मध्यवर्ती कारागार में बंद

Nagpur News गोकुलपेठ और अंबाझरी इलाके के व्यापारियों को जान से मारने की धमकी देकर खंडणी वसूलने वाले कुख्यात बदमाश परवेश गुप्ता को एक बार फिर पुलिस ने जेल भेज दिया है। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने और पुलिस के आदेशों की अवहेलना करने के कारण उसे नागपुर मध्यवर्ती कारागार में भेज दिया गया है।
परवेश के खिलाफ अंबाझरी और सीताबर्डी थानों में दो दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। वह पांढराबोड़ी इलाके में ‘झोपड़पट्टी दादा’ के नाम से कुख्यात रहा है। उसके खिलाफ रेत तस्करी, जुआ, मादक पदार्थों की तस्करी, लॉटरी, डकैती, अपहरण और जानलेवा हमलों जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं।
पुलिस आयुक्तालय द्वारा वर्ष 2018, 2024 और 2025 में उसे तीन बार शहर से हद्दपार किया गया था, लेकिन वह प्रतिबंध के बावजूद शहर में घुसपैठ करता रहा। उसके आपराधिक आचरण को सार्वजनिक कानून-व्यवस्था के लिए खतरा मानते हुए पुलिस उपायुक्त ने उसे कारागार में निरुद्ध करने का प्रस्ताव भेजा था। सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी की मंजूरी के बाद अंबाझरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जल्द ही उसे पुणे के येरवडा कारागार शिफ्ट किया जाएगा।
Created On :   12 Feb 2026 3:36 PM IST













