- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- शिवरात्रि पर सावरबांधे ले आउट में...
Nagpur News: शिवरात्रि पर सावरबांधे ले आउट में दो दिवसीय आयोजन
Nagpur News सावरबांधे ले आउट प्लाट नं.142 स्थित शिवमंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 15 व 16 फरवरी को दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। रविवार को शिव मंदिर में सुबह 7.30 बजे विकास गादलवार और सौम्या गादलवार के हाथों पं. विकास तिवारी जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक, हवन –पूजन करवाएंगे। इस मौके पर परिसर के दंपति सामूहिक अभिषेक में हिस्सा ले सकते हैं।
सुबह 11 बजे पूर्णाहुति होगी। दोपहर पश्चात फलाहारी प्रसाद बांटा जाएगा। दोपहर में 3बजे शारदा महिला भजन मंडल का भजन होगा। दिन पर धार्मिक आयोजन पश्चात रात में 10 बजे भक्त मारोती भजन मंडल का भजन होगा। रात्रि 12 बजे महाआरती होगी। दूसरे दिन सोमवार को सुबह मंगल स्नान, आरती-पूजन पश्चात शिवदर्शन का भक्त लाभ ले सकेंगे। दोपहर 12बजे भक्तिगीत वदोपहर 3 बजे भजन होगा। शाम 6 बजे आरती होगी व शाम 7 बजे महाप्रसाद शुरू होगा।
यशोदादेवी पेद्दुलवार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनिल पेद्दुलवार, सुनील पेद्द्लवार,राजू फाले, विजयफाले, राजेश नेरकर, शिल्लार, सुल्तान, धनराज चिखले, किशोर चिखले, राम गुप्ता, किरणभोयर, किशन पेद्दलुवार, शुभम पेद्दुलवार, शुभम फाले, जय पायक, शुभम कामडे, प्रवीणजगताप सहित कार्यकर्ता परिश्रम कर रहे हैं। धार्मिक कार्यक्रमों व महाप्रसाद काअधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने का आह्वान आयोजक राजेश पेद्दुलवार ने कियाहै।
यह भी पढ़े -सबका साथ, सबका विकास के दावे पर उठा सवाल, सामाजिक उपेक्षा का सामना कर रहा चंदौली का वंचित समाज
Created On :   13 Feb 2026 4:05 PM IST














