Nagpur News: गिरवी सोना छुड़ाने का झांसा देकर नकली थमाया

गिरवी सोना छुड़ाने का झांसा देकर नकली थमाया
सर्राफा व्यापारी को रिश्तेदार ने ही लगाया लाखों का चूना

Nagpur News सर्राफा व्यापारी का रिश्तेदार ही दगाबाज निकला है। लाखों रुपए ऐंठने के बाद व्यापारी को नकली सोना थमा गया है। घटना को मित्र की मदद से आरोेपी ने अंजाम दिया है। दोनों के खिलाफ बेलतरोड़ी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

मदद करने तैयार हुआ : महल निवासी शिकायतकर्ता सर्राफा व्यापारी प्रणय दिनकरराव येरपुडे (26) का रिश्तेदार आरोपी अक्षय संजय डोरले अंबाझरी हिलटॉप और उसका मित्र गौरव गोडोंडे गोकुलपेठ रामनगर निवासी है। रिश्तेदारी होने से अक्षय का प्रणय के यहां आना-जाना लगा रहता था। एक दिन उसने बताया था कि किसी काम से उसे रुपए की जरूरत है। उसका 516 ग्राम सोना आईसीआईसीआई बैंक शाखा मनीष नगर में गिरवी रखा हुआ है। जिसे वह छुड़ाना चाहता है, इसलिए अक्षय ने प्रणय से मदद मांगी।

बैंक में सोना रखने के बजाय उसे बेचने पर ज्यादा रकम मिलेगी। रिश्तेदारी होने से अक्षय उसे मदद करने के लिए तैयार हो गया। 5 फरवरी को अक्षय ने रकम लेकर प्रणय को बैंक के पास बुलाया। अक्षय पहले से िमत्र के साथ बैंक के बाहर खड़ा था। रकम बैंक में जमा करने की पर्ची उसने िमत्र के नाम की भरी। प्रणय से 24 लाख रुपए लिए और बैंक में गया। उसके बाद प्लास्टिक की थैली में रखा सोना लाकर अक्षय को दिया।

रुपए लेकर गायब : प्रणय ने अक्षय के सामने शर्त रखी थी िक वह उसे पैसे तभी देगा, जब वह सोने की पड़ताल करेगा। घटना के दौरान आरोपियों ने प्रणय को बैंक के अंदर भी नहीं आने दिया। सोने की पड़ताल करने को कहा, तो बैंक बंद होने की बात कहकर प्रणय को दुकान मंे जाकर सोना की पड़ताल करने के लिए कहा और रकम लेकर फरार हो गया। पड़ताल के दौरान सोना नकली पाया गया है। इससे प्रणय को लाखों रुपए से चूना लगाया गया है।

Created On :   12 Feb 2026 2:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story