- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- किसानों के पानी के सही उपयोग पर...
Nagpur News: किसानों के पानी के सही उपयोग पर ध्यान दे मनपा

Nagpur News शहर में जलापूर्ति के लिए अतिरिक्त पानी का आरक्षण तय किया गया। किसानों के हक के इस पानी में से आज भी 40 फीसदी लीकेज के रूप में बर्बाद हो रहा है। किसानों के पानी का सदुपयोग करने और बरसाती पानी को भूगर्भ तक पहुंचाने के लिए मनपा से गंभीरता पूर्वक प्रयास करने का निर्देश पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया है। सोमवार को मनपा में स्थायी समिति सभापति के रूप में शिवानी दाणी और परिवहन समिति की सभापति मंगला खेकरे के पदग्रहण समारोह में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोल रहे थे। इस दौरान महापौर नीता ठाकरे, विधायक कृष्णा खोपडे, उपमहापौर लीला हाथीबेड, सत्ता पक्षनेता नरेंद्र बोरकर, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी समेत अन्य उपस्थित थे।
महिला स्वावलंबन पर जोर : बावनकुले ने कहा कि शहर में हर साल बरसात में नागरिकों के घरों में जलजमाव होता है। इससे केंद्रीय मंत्री गडकरी, मुख्यमंत्री और मुझे सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। ऐसे में प्राथमिकता से जलजमाव और पेयजल लीकेज को रोकने पर काम करने की जरूरत है। नरखेड़ और काटोल के घटते जलस्तर से बचने के लिए इस साल 1 हजार रिचार्ज साफ्ट को तैयार करने का फैसला मनपा ले। हर साल 1 हजार रिचार्ज साफ्ट करने की प्राथमिकता तय करने के साथ ही सालाना बजट में जिप की तर्ज पर महिला बचत समूहों के स्वावलंबन के लिए कर्ज आवंटन को प्राथमिकता देनी चाहिए।
यह भी पढ़े -मनपा का अमृत महोत्सव : 1864 में नगर पालिका, 1951 में महानगर पालिका बनी, 1937 में रखा गया महानगर पालिका बनाने का प्रस्ताव
दोनों निर्विरोध निर्वाचित : इससे पहले पीठासीन अधिकारी डॉ. विपिन ईटनकर की अध्यक्षता में डॉ. पंजाबराव देशमुख स्मृति स्थायी समिति सभागृह में स्थायि समिति और परिवहन समिति की विशेष बैठक ली गई। बैठक में भाजपा की शिवानी दाणी का स्थायी समिति और परिवहन समिति के लिए मंगला खेकरे का नामांकन निगम सचिव डॉ. रंजना लाडे को सौंपा गया। पीठासीन अधिकारी से आवेदन की जांच-पड़ताल करने के बाद दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके बाद पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में शिवानी दाणी और मंगला खेकरे ने पदभार स्वीकार किया।
यह भी पढ़े -एक बार चेहरा दिखा दो साहब, अस्पताल के बाहर बिलखते परिजन, अंदर जिंदगी जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष
15 दिन में सुझाव पेटी : शिवानी दाणी ने संबोधन में जनसहभाग से मनपा बजट तैयार करने की जानकारी दी। अगले 15 दिन में प्रत्येक जोन में सुझाव पेटी रखकर नागरिकांे से सुझाव मांगा जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण, घनकचरा व्यवस्थापन, रास्ते, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधा पर जोर देंगे। परिवहन समिति सभापति मंगला खेकरे ने नागरिकांे को गुणवत्तापूर्ण सेवा और सुविधाजनक परिवहन सुविधा देने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़े -एक बार चेहरा दिखा दो साहब, अस्पताल के बाहर बिलखते परिजन, अंदर जिंदगी जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष
Created On :   4 March 2026 12:12 PM IST












