- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पहले बकायादारों से करें वसूली, फिर...
Nagpur News: पहले बकायादारों से करें वसूली, फिर संपत्ति कर बढ़ाने की सोचें

Nagpur News मनपा का वैभवशाली इतिहास रहा है। ऐसे में नई स्थायी समिति अध्यक्ष से बजट तैयार करने से पहले कई महत्वपूर्ण सुझाव देने वाला हूं। मनपा प्रशासन को संपत्ति कर में बढ़ोतरी करने से पहले पुराने बकायादारों से सख्ती से कर वसूली करनी चाहिए। प्रामाणिकता से कर भुगतान करने वालों पर बकायादारों के चलते बोझ नहीं पड़ना चाहिए। यह नसीहत केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने मनपा अधिकारियों को दिए हैं। मनपा में 75वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित अमृत महोत्सव समारोह में प्रमुख रूप से महापौर नीता ठाकरे, उपमहापौर लीला हाथीबेड, सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर, विरोधी पक्ष नेता संजय महाकालकर, विधायक प्रवीण दटके, कृष्णा खोपडे, प्रवीण दटके, मोहन मते, विकास ठाकरे, संदीप जोशी, मनपा आयुक्त डॉ. अभिजित चौधरी, अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत, अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी. उपस्थित थे।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुबई में फंसे 164 महाराष्ट्र नागरिकों के लिए दो स्पेशल फ्लाइट्स की व्यवस्था की
इनका हुआ सत्कार : मनपा के 75वें अमृत महोत्सव में पद्मश्री जनार्दनपंत बोथे, सत्यनारायण नुवाल और डॉ. विलास डांगरे का सत्कार किया जाना था, लेकिन इसमें से डॉ. विलास डांगरे ही समारोह में पहुंचे। इस दौरान गड़करी के हाथों डॉ. विलास डांगरे का सत्कार किया गया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर कुंदा विजयकर, दयाशंकर तिवारी, वसुंधरा मासुरकर, पांडुरंग हिवरकर, अर्चना डेहनकर, प्रा. अनिल सोले, नंदा जिचकार, राजेश तांबे, किशोर डोरले समेत अन्य का भी सत्कार किया गया। इस दौरान दिवंगत पूर्व महापौर और उपमहापौर के परिजनों और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कम्प्यूटर कक्ष में ही आग लग गई ः गडकरी ने डिजिटाइज्ड रिकॉर्ड बनाने की सलाह देते हुए पुराने किस्सों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के महापौर कार्यकाल के दौरान मनपा को डिजिटाइजेशन करने के लिए मनपा को कम्प्यूटर उपलब्ध कराया था, लेकिन मनपा के कम्प्यूटर कक्ष में ही आग लगने से सब कुछ खाक हो गया। यह सवाल अब भी खड़ा है कि आग लगी थी अथवा लगाई गई थी।
यह भी पढ़े -डीएनए जांच बिना 17 शवों की शिनाख्त संभव नहीं, परिजनों ने कहा- अब क्या बताएं साहब, सब कुछ तो खत्म हो गया
मिलजुल कर करेंगे विकास : कार्यक्रम में पूर्व महापौर और कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे ने पिछले चार सालों में प्रशासक राज में अनेक अनियमितता होने का हवाला दिया। विधानसभा में मुद्दों को उठाने की जानकारी देते हुए कहा कि नगरसेवक और पदाधिकारियों के अधिकारों पर प्रशासन के अधिकारी अतिक्रमण न करें, इसके लिए पूरी ऐहतियात बरतना चाहिए। विकास में बाधा साबित होने वाले भ्रष्ट अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी ने भी अपने विचार रखे। महापौर नीता ठाकरे ने सभी के साथ मिलजुलकर शहर में सड़क, पेयजल सुविधा सेमत अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
दलगत कटुता नहीं रही : गडकरी ने कहा कि मनपा के इतिहास में पदाधिकारियों में दलगत कटुता नहीं रही है। अटल बहादुर सिंह समेत अनेक विपक्षी नेताओं ने भी विकास कामों को पूरी प्राथमिकता दी है। विधायक, सांसद और मंत्री बनना आसान होता है, लेकिन प्रत्येक नागरिक से संपर्क रखकर सुबह से रात तक वार्ड में घूमकर कामों को पूरा करना मुश्किल काम नगरसेवक करता है। उसके पास कोई विकास निधि भी नहीं होती है। ऐसे में अधिकारियों से अनुरोध कर कामों को पूरा करना होता है। सत्ता और विपक्ष के नगरसेवकों ने मिलकर खुद के अधिकारों को समझकर शहर के विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि 100वें स्थापना दिवस तक मनपा देश की सबसे बेहतरीन मनपा के रूप में स्थापित हो।
यह भी पढ़े -रोटी की तलाश - लौटी लाश, एसबीएल एनर्जी में हुए धमाके से 12 गांवों में पसरा मातम, डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में सिलसिलेवार धमाके
Created On :   4 March 2026 11:35 AM IST











