- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मंत्रियों के दफ्तर से जिप के 3...
Nagpur News: मंत्रियों के दफ्तर से जिप के 3 कर्मचारी कार्यमुक्त, अपनी मूल आस्थापना में वापस लौटे

Nagpur News राज्य के कैबिनेट तथा राज्य मंत्रियों के दफ्तर से उनके विभाग के अलावा अन्य विभागों के सरकारी कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया गया है। जिला परिषद के 3 कर्मचारी वापस अपने मूल विभाग में लौट गए हैं। अब मंत्रियों के दफ्तर में सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति से कर्मचारियों की नियुक्ति की जा सकेगी।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में 'आशीर्वाद का दीया' अभियान, अमित शाह से राजनाथ तक ने दीर्घायु की कामना की
मुख्य सचिव के आदेश पर नियुक्ति : कैबिनेट तथा राज्यमंत्रियों के दफ्तर में विविध विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों की सेवा ली जाती है। संबंधित मंत्री के मौखिक आदेश पर आवश्यकता से ज्यादा अधिकारी, कर्मचारी मंत्री व राज्य मंत्रियों के दफ्तर में नियुक्त किए जाने पर मुख्य सचिव ने नाराजगी व्यक्त कर उन्हें कार्यमुक्त करने के आदेश जारी किए। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के कहने पर मुख्य सचिव ने कार्यमुक्त करने के आदेश जारी किए। अधिकांश कर्मचारियों की नियुक्ति काे सामान्य प्रशासन विभाग की पूर्व अनुमति नहीं ली गई। सामान्य प्रशासन विभाग की बिना पूर्व अनुमति नियुक्त किए गए सभी अधिकारी, कर्मचारियों कार्यमुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े -शासकीय दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल में श्रीगणेश की विधिवत स्थापना, दहेगांव आश्रम में डेंटल हेल्थ कैंप
कुछ कर्मचारियों की वापसी संभव: मुख्य सचिव के आदेश पर मंत्री तथा राज्यमंत्री के दफ्तर से कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया गया है। उनमें से कुछ कर्मचारियों के वापसी की संभावना है। सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति से उन्हें वापस बुलाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग को कर्मचारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव भेजे गए हैं।
राजस्व मंत्री की सेवा में 1, राज्यमंत्री की सेवा में थे 2 कर्मचारी : कैबिनेट तथा राज्यमंत्री के दफ्तर में जिप के दो विभागों में 3 कर्मचारी की नियुक्ति की गई थी। उनमें लोककर्म विभाग के 2 और पंचायत समिति काटोल के 1 कर्मचारी का समावेश है। दो कर्मचारी राज्यमंत्री आशीष जयस्वाल और एक कर्मचारी राजस्व मंत्री तथा पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के दफ्तर में सेवा दे रहे थे। मुंबई तथा महाराष्ट्र के िवविध जिलों में राजस्व मंत्री की सेवा में 80 और िवत्त राज्यमंत्री आशीष जयस्वाल की सेवा में विविध विभागों के 24 अधिकारी, कर्मचारियों की सेवा लिए जाने की जानकारी है। उनमें से अधिकांश को वापस अपने मूल विभाग में लौटा दिया गया है।
Created On :   18 Sept 2026 3:45 PM IST












