- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दो दिन बारिश की चेतावनी, नागपुर...
Nagpur News: दो दिन बारिश की चेतावनी, नागपुर जिले में येलो और आसपास के जिलों में ऑरेंज अलर्ट

By - Bhaskar Hindi |12 Aug 2025 9:04 PM IST
- अधिकतम तापमान 33.8°C
- न्यूनतम तापमान 25.4°C रहा
Nagpur News. मंगलवार दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और उमस व गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक जिले में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। नागपुर जिले में येलो अलर्ट, जबकि आसपास के जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
- मंगलवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 33.8°C और न्यूनतम तापमान 25.4°C रहा।
- मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है>
- दबाव का असर नागपुर सहित विदर्भ के अधिकांश जिलों में पड़ेगा।
तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 13 और 14 अगस्त को बारिश के साथ तापमान में उल्लेखनीय गिरावट होने की उम्मीद है, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना रहेगा। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।
Created On :   12 Aug 2025 9:04 PM IST
Next Story