- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सोना-चांदी आम लोगों की पहुंच से दूर...
Nagpur News: सोना-चांदी आम लोगों की पहुंच से दूर , रोज बन रहे नए रिकॉर्ड

Nagpur News सोना और चांदी धीरे-धीरे आम लोगांे की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। चांदी ने नए साल में भी बढ़त का सिलसिला जारी रखा है। जल्द ही 2 लाख रुपए प्रति किलो का आंकड़ा पार करने की ओर अग्रसर है। उसी प्रकार सोना भी पीछे नहीं है। सोने के दाम भी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। नागपुर सराफा एसोसिएशन के अनुसार बुधवार को एक किलो चांदी की कीमत 11200 रुपए बढ़कर 2 लाख 81 हजार 200 रुपए हो गई है। तीन दिन में चांदी 25 हजार रुपए से ज्यादा महंगी हुई है। दूसरी तरफ 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 41 हजार 900 रुपए के ऑल टाइम हाई पर ओपन हुआ था। शाम तक यह 900 रुपए बढ़कर 1 लाख 42 हजार 100 रुपए पर बंद हुआ।
2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई : पिछले साल 2025 में सोने की कीमत 57 हजार रुपए (75%) बढ़ी है। चांदी का भाव भी इस दौरान 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ा। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86 हजार रुपए थी, जो इस साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई,चांदी में तेजी के प्रमुख कारण : मजबूत औद्योगिक मांग , सप्लाई में कमी , निवेश की मांग बढ़ रही है, सोना-चांदी अनुपात में सुधार , कमजोर डॉलर का असर , सट्टा और ईटीएफ खरीदारी
यह भी पढ़े -भूपेंद्र यादव ने कहा - केंद्र ने शुरू किया अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट, संयुक्त राष्ट्र मरूस्थीकरण रोकथाम की जुगत
गोल्ड में तेजी के कारण : डॉलर कमजोर
जियोपॉलिटिकल टेंशन : रिजर्व बैंक द्वारा खरीदी
औद्योगिक मांग मुख्य कारण
चांदी की कीमतें मुख्य रूप से मजबूत औद्योगिक मांग के कारण बढ़ रही हैं। सौर ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों में इसकी मांग अधिक है, जबकि सप्लाई सीमित है। वैश्विक अनिश्चितता और महंगाई निवेशकों को चांदी की ओर धकेल रही है। चांदी का मूल्य सोने की तुलना में काफी कम था, इसलिए अब हम एक रिकवरी रैली देख रहे हैं। चांदी औद्योगिक विकास और निवेश की मांग को जोड़ती है, जो कीमतों को बढ़ाने वाला एक शक्तिशाली कारक है। - राजेश रोकड़े, चेयरमैन जीजेसी
Created On :   15 Jan 2026 11:30 AM IST














