हरकत: निर्वस्त्र होकर वाहन चलाने वाला मनोरोगी युवक हिरासत में, वीडियो हुआ वायरल

निर्वस्त्र होकर वाहन चलाने वाला मनोरोगी युवक हिरासत में, वीडियो हुआ वायरल
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आयी
  • उच्च शिक्षित युवक मानसिक रूप से है बीमार
  • पुलिस ने युवक को खोज कर परिवार के सुपुर्द किया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दोपहिया वाहन पर निर्वस्त्र घूमने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। पश्चात उसे परिजनों के हवाले कर दिया। इस युवक का निर्वस्त्र होकर दोपहिया वाहन चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आयी और इस युवक को खोज निकाला। पुलिस को परिजनों से पता चला कि, युवक मानसिक रूप से बीमार है। उसने उच्च शिक्षा हासिल करने की चर्चा है। इस युवक पर महाराष्ट्र पुलिस कानून के अनुसार खिलाफ कार्रवाई की गई।

घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात प्रतापनगर थानांतर्गत हुई। पुलिस के अनुसार प्रताप नगर पुलिस को गश्त के दौरान एक 35 वर्षीय युवक जयताला बाजार परिसर में दोपहिया वाहन पर घूमते हुए दिखा। वह निर्वस्त्र था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस के हाथ लगने से पहले ही इस निर्वस्त्र युवक का किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया था। युवक को हिरासत में लेने के बाद प्रताप नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद उसे उसके बीमार वृद्ध पिता के हवाले कर दिया गया।

जनसेवा केंद्र में चोरी, आरोपी गिरफ्तार : जनसेवा केंद्र में हुई चोरी का पर्दाफाश हो गया। क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 की टीम ने एक आरोपी को दबोच लिया। उसे लकड़गंज पुलिस के सुपुर्द किया गया है। उसके फरार साथी की तलाश जारी है। शांति नगर में रामसुमेर बाबा नगर निवासी विशाल पारधी (35) का टेलिफोन एक्सचेंज चौक में गायत्री टावर मेें जनसेवा केंद्र है। इस केंद्र में आधार, पेनकार्ड आदि दस्तावेज बनवाए जाते हैं। 22 मार्च की रात आरोपी मो. फैजान इजाज अंसारी (22), गंगाबाग पारडी और इरफान शमशाद अंसारी (23), भांडेवाड़ी निवासी ने शटर टेढ़ाकर केंद्र में प्रवेश किया और डिब्बे में रखे 65 हजार रुपए नकद चुरा लिए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने फैजान को दबोचा। पूछताछ में उसने इरफान की मदद से चोरी करने की बात स्वीकार की। इरफान फरार है। गिरफ्तार आरोपी से वाहन और चोरी हुई नकदी में से 3 हजार रुपए, ऐसा कुल 53 हजार रुपए का माल जब्त िकया है।


Created On :   14 April 2024 9:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story